उत्तरकाशी को धर्म नगरी घोषित करने की मांग तेज
उत्तरकाशी नगर पालिका क्षेत्र को धर्म नगरी घोषित करने में शासन स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई है। इस संबंध में जिला प्रशासन और पूर्व उपाध्यक्ष चारधाम विकास परिषद सूरतराम नौटियाल को शासन से पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें कुछ जरूरी प्रस्ताव मांगे गए हैं।
चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल ने बताया कि उन्होंने पूर्व में उत्तरकाशी...
चार साल से बदहाली झेल रहा मनेरी-जखोल मोटर मार्ग
पहाड़ पर सुविधाओं और संसाधनों को लेकर सरकार के सभी दावे फेल साबित हो रहे हैं इसका ताजा उदाहरण है चार सालों से बदहाली झेल रहा उत्तरकाशी जिले का मनेरी-जखोल मोटर मार्ग। मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण लगातार जिला प्रशासन से गुहार लगा रहा है। ग्रामीणों ने तालाबंदी तक की चेतावनी दे दी है।
गुरुवार को...
गणेश चर्तुथी के उपलक्ष में दून में होगा रुट डायवर्जन
देहरादून में गणेश चर्तुथी के उपलक्ष में निम्नलिखित शोभायात्राओं का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है -
अजय कघुठिया द्वारा प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक एक शोभायात्रा का आयोजन प्रस्तावित है। जिसका रूट निम्नवत् रहेगा -
पारस वेडिंग प्वाईंट - सहारनपुर रोड - लालपुल यूटर्न- आदर्शमन्दिर - श्यामसुन्दर मन्दिर - गणेश उत्सव मैदान
उमेश शर्मा काऊ द्वारा प्रातः 10:00...
तो अब गुलाब के पौधों से होगी खेतों की घेराबंदी
उत्तरकाशी जिला प्रशासन द्वारा फसलों की सुरक्षा एवं काश्तकारों के लिए अतिरिक्त आय के तौर पर बॉयो फेसिंग का प्रयोग करने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत खेत के चारों तरफ गुलाब के पौधौं की घेराबंदी करी जाएगी। इससे फसलों को जंगली जानवरों से सुरक्षित रखने के साथ ही अतिरिक्त कमाई भी हो सकेगी। इसके पायलेट प्रोजेक्ट के...
मुख्यमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से दिल्ली में मुलाकात की
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरूवार को नई दिल्ली स्थित, हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री श्री शेर बहादुर देउबा की भारत यात्रा के अवसर पर आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री श्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री...
चमोली का इंजीनियरिंग कॉलेज ताक रहा छात्रों की राह
चमोली जिले का एक मात्र इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रों की राह ताक रहा है। दो बार की काउंसलिंग के बाद भी अभी तक सीटें भर नहीं पायी हैं। जिले के कोठियालसैंण में संचालित इंजीनियलेज के लिए 325 सीटें विभिन्न ट्रेडों के लिए आंवटित हुई हैं। कॉलेज द्वारा दो बार छात्रों के प्रवेश के लिए काउसिंलिंग भी करवा दी गई है।...
राज्य में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के मुताबिक सूबे में आज से अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है।
विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी देहरादून सहित सूबे में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। उत्तराखण्ड में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम गर्जन के साथ वर्षा हो सकती...
फूलों की घाटी में बहार, 11 हजार पर्यटकों ने किया दीदार
विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस बार पर्यटकों का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में रिकॉर्ड पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार कर चुके हैं। अब तक 11 हजार से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक यहां आ चुके हैं।
आपदा के बाद से यहां पर पर्यटकों की संख्या कुछ कम हुई थी लेकिन इस वर्ष पहुंचे...
कल से विराजमान होंगे गणपति
ऋषीकेश में गणपति उत्सव धूम धाम से मनाया जाता है जिसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। तीर्थनगरी ऋषिकेश कि खासियत यह है कि यहाँ हर साल यात्रा पर बड़ी दूर-दूर से श्रद्धालु आते है ऐसे में आगामी दिनों तक नगर के पंडालो में यात्रा पर आये यात्री और विदेशी बड़ी संख्या में हिस्सा लेते है, और घर से दूर गंगा के तट पर गणपति उनके विघ्नों को दूर कर...
पुलिसिंग में लायें और सुधारःडीजीपी रतूडी
प्रदेश पुलिस मुखिया अनिल कुमार रतूडी ने जनपद उधमसिंहनगर के अधिकारियों की क्राइम बैठक लेते हुए जनपद पुलिस अधिकारियों के जमकर पैंच कसे। डीजीपी ने जहां पुलिस को और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिये, वहीं पुलिससिंग में सुधार के लिए कडे निर्देश भी दिये। एसएसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित क्राइम बैठक में डीजीपी ने जहां अधिकारियों से...



























































