रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 4’ की शूटिंग पूरी
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म गोलमाल 4 की शूटिंग पूरी हो गई है। हैदराबाद में मंगलवार को फिल्म के अंतिम शेड्यूल के लिए अंतिम दिन की शूटिंग पूरी हुई। इस मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही। बुधवार को फिल्म की यूनिट हैदराबाद से मुंबई के लिए रवाना हो रही है।...
मराठी फिल्म के साथ फिल्म निर्माण में उतरी माधुरी दीक्षित
महाराष्ट्रियन परिवार से आने वाली माधुरी दीक्षित अब पहली मराठी फिल्म के साथ निर्माण में कदम रखने जा रही हैं। लगभग 30 साल तक बॉलीवुड पर राज करने वाली धक-धक गर्ल पहली बार किसी फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं। इससे पहले खबर थी कि प्रियंका चोपड़ा के साथ मिलकर माधुरी दीक्षित एक टेलीसीरिज बनाने जा रही हैं,...
प्रदीप सरकार की नई फिल्म में होगी अजय-काजोल की जोड़ी
पूर्व में विद्या बालन के साथ 'परिणीता' और रानी मुखर्जी के साथ 'लागा चुनरी में दाग' और 'मरदानी' जैसी फिल्में बनाने वाले प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनने वाली नई फिल्म में अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल की जोड़ी साथ काम करेगी।
ये फिल्म एक बंगला उपान्यास पर आधारित होगी और इसे अगले साल जनवरी में शुरू किया जाएगा...
मंत्री मदन ने ऋषिकेश नपा में मारा छापा, दस कर्मचारी अनुपस्थित
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट नगर विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा ऋषिकेश की नगर पालिका परिषद में मारे गए औचक छापे के दौरान पालिका के तमाम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। छापे के दौरान पालिका के 10 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिनके विरुद्ध नगर विकास मंत्री ने पालिका के अधिशाषी अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
शुक्रवार को...
पुलिस मुख्यालय में नए भारत के निर्माण की दिलाई शपथ
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुक्रवार को देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय के प्रांगण में उपस्थित समस्त पुलिस बल को भारत वर्ष की उन्नति के लिए वर्ष 2022 तक नए भारत के निर्माण के संकल्प की शपथ दिलाई।
'नए भारत के निर्माण के अपने इस संकल्प की सिद्धि से हम सब मन और कर्म से जुड़ जाएंगे' ऐसी...
चमोली जनपद को मिले 25 सब इंस्पेक्टर
चमोली जनपद के पुलिस महकमें को 25 नए सब इंस्पेक्टर मिले हैं। 2015 बैच के सभी सब इंस्पेक्टर ने पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट के सम्मुख शिष्टाचार और विभागीय प्रक्रिया के तहत अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। एसपी ने उन्हें जिले के विभिन्न थानों में तैनाती के आदेश दिए हैं।
पर्वतीय जनपद चमोली एक लंबे समय से पुलिस अधिकारियों की कमी...
जेब से उड़ाए 70 हजार, दो सिक्योरिटी गार्ड पकड़े
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान में टंगी पैंट की जेब से सिक्योरिटी गार्ड ने 70 हजार रुपये निकाल लिए। संदेह के आधार पर रात में ही सिक्योरिडी गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सिक्योरिटी गार्ड ने चोरी की गई रकम साथी गार्ड को दिए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के...
मूर्ति स्थापना के साथ गणपति महोत्सव का आगाज
देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान गणपति की आराधना का पर्व गणेश चतुर्थी शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक आरम्भ हुआ। 11 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में कई स्थानों पर भगवान गणेश की मूर्तियों को विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। गणपति महोत्सव के शुरू हो जाने के साथ तीर्थनगरी का वातावरण पूरी तरह से गणपतिमय हो गया है।
गणपति महोत्सव...
डीबीएस में शनिवार को होगा छात्रसंघ चुनाव का महासंग्राम
डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का महासंग्राम शनिवार को होगा। कॉलेज के विभिन्न पदों के लिए 76 दावेदारों के भाग्य का फैसला 2044 मतदाता करेंगे। चुनाव सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होगा।
कोर्स के आधार पर बने बूथ कॉलेज के प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए कुल 76 प्रत्याशियों के बीच चुनाव...
आरोपी सविंदर के घर और आॅफिस को पुलिस ने खंगाला
किट्टी प्रकरण में पुलिस ने गुरुवार को फरार आरोपी सविंदर के घर और कार्यालय को खंगाला। पुलिस ने कोर्ट की अनुमति लेकर जीआईजी मार्ट में मौजूद कंप्यूटर और तमाम बही-खातों का निरीक्षण कर अपने कब्जे में लिया। पुलिस इन तमाम सबूतों को जुटाकर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।
एसपी सिटी ममता बोहरा ने...



























































