एक ही दिन में शुरू हुई ‘केदारनाथ’ और ‘फन्ने खां’ की शूटिंग
रविवार को बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों की शुरुआत हुई। उत्तराखंड में देहरादून के करीब बालाजी की नई फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिग सुशांत सिंह राजपूत और सैफ-अमृता की बेटी सारा अली खान के साथ शुरू हुई। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर और निर्देशन उनके कजिन ब्रदर अभिषेक कपूर उर्फ गट्टू कर रहे हैं, जो पूर्व में 'काय पो...
बस और टैम्पो की टक्कर से टैम्पो चालक की मौत और नौ बच्चे घायल
काशीपुर में आज सुबह एक निजी बस और स्कूली ऑटो में आमने सामने की भिड़ंत हो गयी ! दुर्घटना इतनी ज़बरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए ! बस चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया ! दुर्घटना में ऑटो में सवार 9 बच्चे घायल हो गए जबकि ऑटो चालाक की मौत हो गयी ! घायल बच्चों में से 2की...
दिव्यांका त्रिपाठी की मौत की अफवाह
सोशल मीडिया के बढ़ते दौर में किसी की भी मौत की अफवाहों का दौर तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सोशल मीडिया पर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की मौत की अफवाह इतनी तेजी से फैली कि उनको खुद सफाई देने के लिए आगे आना पड़ा।
दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि...
बॉक्स ऑफिस पर ‘बादशाहो’ मजबूत, ‘शुभ मंगल सावधान’ ढीली
अजय देवगन की 'बादशाहो' पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई और पहले तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह मजबूत कर ली है। 1975 की इमरजेंसी के बैकड्रॉप पर बनी इस मसालेदार फिल्म ने पहले तीन दिनों में 43 करोड़ के लगभग का कारोबार किया है, जिसे बहुत अच्छा माना जा रहा है। इस मल्टी स्टारकास्ट फिल्म ने पहले...
गुलदार ने आठ मवेशियों को बनाया निवाला
चमोली जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव पाडुली में दो-तीन दिनों के भीतर गुलदार ने आठ मवेशियों को अपना निवाला बनाया है। गुलदार के आतंक से ग्रामीण काफी भयभीत है, उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
पाडुली के ग्रामीण अमर सिंह, परवीन बिष्ट, सुरेंद्र लाल, ताजबर सिंह व राजवर सिंह बत्र्वाल ने बताया कि पिछले दो-तीन...
बारिश का दौर थमा पर दुश्वारियां कम नहीं हुईं
उत्तराखंड में भले ही बारिश का दौर थम गया है लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। राज्य में हुई भारी बारिश से 97 मोटर मार्ग अब भी बंद है। पिथौरागढ़ जिले में 14 अगस्त को बारिश ने भारी तबाही माचाई थी। राज्य अपदा परिचालन केन्द्र के अनुसार यहां अभी 10 मोटर मार्ग बंद पड़े है कई गांवों का सम्पर्क...
उत्तराखण्ड सेना भर्ती रैली 11 से देहरादून में
उत्तराखण्ड सहित देश के सात राज्यों के युवाओं के लिए पांच दिवसीय सेना भर्ती रैली 11 सितम्बर से देहरादून में शुरू हो रही है।थलसेना की 108 इन्फेंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना (टीए) महार के तत्वावधान में सेना की भर्ती रैली 11 से 16 सितम्बर तक गढ़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में आयोजित होगी।
भर्ती रैली सुबह पांच बजे...
अवैध शराब की नौ पेटी छत से बरामद
चमोली पुलिस ने लंगासू में एक मकान की छत पर अवैध रूप से रखी गई नौ पेटी अंग्रेजी शराब की पकड़ी है। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।
लंगासू चौकी इंजार्च उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट ने बताया कि रविवार को देर शाम मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में...
सड़क हादसे में एसएसबी के दो जवानों समेत तीन की मौत
एक टैक्सी खाई में गिरने से एसएसबी के दो जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही टैक्सी में सवार एसएसबी के दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार ये जनाव मटियानी गांव में गौरा महोत्सव देखने के लिए जा रहे थे।
रविवार की देर रात रौसाल से मटियानी गांव जा रही एक...
साहित्यिक चोरी पर रोक को यूजीसी का कानून
अनुसंधान और शोध के क्षेत्र में चोरी अब भारी पड़ेगी। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) ने साहित्यिक चोरियों को रोकने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने इसके लिए खास तौर पर नया रेगूलेशन तैयार किया है। नए नियमों के तहत जहां एक ओर ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, वहीं शिक्षण संस्थानों में अनुसंधान, अध्ययन, परियोजना के...



























































