Page 1618

‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ के तहत निकाली जागरूकता रैली

रुद्रपुर। सोशल एण्ड हेल्थ अवेयरनेस सोसाइटी, जिला प्रशासन व नगर निगम ने 'स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम' केे अन्तर्गत रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। बुधवार को गांधी पार्क से जिला पंचायत कार्यालय तक जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमे जिले के विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जागरुकता रैली समापन के बाद अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह द्वारा...

चमोली के सणकोट गांव में जर्जर विद्युत पोल बने परेशानी का सबब

चमोली जिले के विकास खंड नारायणबगड के सणकोट गांव के बिजली के पोल जर्जर हाल में पहुंच गए हैं। जिससे कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार विद्युत विभाग से पोलों को बदलने की गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे बद्रीनाथ के दर्शन

गोपेश्वर। भारत के नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बद्री-केदार के दर्शन करेंगे। हालांकि अभी उनके बद्री-केदार आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है फिर भी प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोविंद ऐसे छठवें राष्ट्रपति होंगे जो बद्रीनाथ आएंगे। राष्ट्रपति के बद्रीनाथ प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।...

अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर चलाया छापेमारी अभियान

रानीखेत। नगर के राजकीय चिकित्सालय समेत प्राइवेट क्लीनिकों में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों में प्रशासन और जिला स्तरीय निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति की संयुक्त टीम ने अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर औचक छोपेमारी अभियान चलाया। मंगलवार को पीसी पीएनडीटी के एक्ट के तहत प्रशासन और जिला स्तरीय निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति की संयुक्त टीम ने नगर में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर औचक छापेमारी...

मन की बात में अपराध नियंत्रण एडीजीपी सख्त

रुड़की। आम जन की सहभागिता को लेकर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्थाआम जन की सहभागिता को लेकर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने सबके मन की बात सुनी, इसमें कुछ लोगों ने अपने अहम सुझावों से भी अवगत कराया पर ज्यादातर...

एनएच और 16 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध

देहरादून। उत्तराखण्ड में इन दिनों मौसम का मिजाज सामान्य होने के बावजूद लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक सूबे में एक राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही 16 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं। इसके चलते लोगों को आवाजाही में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार...

भेल में हाथी के हमले में चार घायल, एक की हालत गंभीर

हरिद्वार। हरिद्वार से सटे भेल क्षेत्र में हाथी ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया,जिसमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। मंगलवार की सुबह भेल के सेक्टर पांच में स्थित लेबर कॉलोनी के कुछ लोग जंगल...

हरिद्वार मंडी में ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार का शुभारंभ

हरिद्वार। कृषि उत्पादन मण्डी समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अति महत्वकांक्षी योजना ई-राष्ट्रीय बाजार को क्रियान्वित करते हुए ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार का मण्डी परिसर में शुभारंभ किया। मंगलवार सुबह अध्यक्ष संजय चोपड़ा के निर्देशन में सचिव पीआर कालाकोटी, निरिक्षक पंकज शाह, वर्षा गुप्ता, इनाम के मण्डी एनालिस्ट रविश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, मण्डी सहायक अजय यादव सहित अधिकारी कर्मचारियों...

किसानों के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

रुद्रपुर। जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने कहा कि किसानों के कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बदार्शत नहीं की जाएगी। इसलिए किसानों से जुड़े सभी कार्यो को गंभीरता से लिया जाए और उसका निराकरण भी किया जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कृषक बन्धु की बैठक में जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने किसानों के उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन...

लगभग डेढ़ सौ साल पुरानी रामलीला का मंचन 21 से

1868 में प्रारंभ उत्तराखंड की प्राचीन रामलीलाओं में शामिल रामलीला कला समिति द्वारा आयोजित रामलीला 21 सितम्बर से प्रारंभ हो रही है। 1868 में भक्त जामुना दास द्वारा इस रामलीला की शुरुआत करवाई गई थी, जिसमें तत्कालीन गुरुराम राय दरबार के महंत का पूरा आशीर्वाद था। उन्होंने रामलीला सम्पादित करने के लिए देहरादून में एक रामलीला भवन का निर्माण...