शहीद के पिता को डीएम ने दिया चार लाख का चेक
गोपेश्वर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में 12 फरवरी 2017 को आंतकी मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए चमोली जिले के गैरसैंण तहसील के मैखोली गांव के रहने वाले शहीद लांस नायक रघुवीर सिंह के पिता आनंद सिंह को जिलाधिकारी आशीष जोशी ने उत्तराखंड सरकार से प्राप्त अनुग्रह अनुदान राशि का चेक एवं शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।
मंगलवार को जिला...
स्वच्छता पखवाड़े के लिए मास्टर ट्रेनरों का हुआ प्रशिक्षण
गोपेश्वर। चमोली जिले के ग्राम पंचायतों में चलाये जाने वाले ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के जिला एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों को ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पखवाड़े के दौरान ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
भारत सरकार द्वारा स्वच्छ ग्राम, कौशल पंजी तथा समृद्धि ग्राम नाम से तीन मोबाइल एप लाॅन्च किए...
प्रदेश भर में कांग्रेसियों ने मनाया इंदिरा जन्म शताब्दी वर्ष
देहरादून। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश भर में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय इंदरा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष पर मंगलवार कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालयों पर धूमधाम से मनाया। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेसजनों द्वारा इन्दिरा गांधी की जन्म शताब्दी के अवसर पर राज्य भर के जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न चिकित्सालयों में...
धूल फांक रही मशीनों के आये अच्छे दिन
गोपेश्वर। चमोली जिले के विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग केंद्र औली के अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई है। 2010-11 में हुए सैफ विंटर गेम के बाद बंद पड़े करोड़ों रुपये के लागत के स्नो मेकिंग सिस्टम के अब अच्छे दिन शुरू हो गये हैं। फ्रेंच की कंपनी द्वारा इन मशीनों के मरम्मत का कार्य मंगलवार से शुरू कर दिया है।
गौरतलब...
आखिर सीबीआई जांच से पीछे क्यों हट रहे संत
हरिद्वार। महंत मोहनदास महाराज की गुमशुदगी मामले में अखाड़े के संत सीबीआई जांच कराने से पीछे हट रहे हैं। महंत के लापता होने के दस दिन बाद मंगलवार को एक बार फिर मंत्री मदन कौशिक अखाड़े पहुंचे और अखाड़े के संतों से मामले की जांच सीबीआई से कराने की बात कही। जिस पर संतों ने सीबीआई की अपेक्षा एसआईटी...
रितिक ही बनेंगे आनंद कुमार
बिहार में गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए रास्ता दिखाने वाले आनंद कुमार की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। अब ये लगभग स्पष्ट हो चुका है कि रितिक रोशन ही उनकी बायोपिक में काम करेंगे, जिसका निर्देशन विकास बहल करने जा रहे हैं। अभी तक सस्पेंस इस बात को लेकर था...
गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दशहत का माहौल
अल्मोड़ा/सामेश्वर। ग्रामीणों की तमाम शिकायतों के बाद भी अब तक गुलदार को पकड़ा नहीं जा सका है, जिस कारण पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बौरारो घाटी के अनेक गांवों में पिछले कई दिनों से गुलदार का आतंक बना हुआ है। इस क्षेत्र में गुलदार अब तक छह से अधिक मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है।...
2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर टायलेट एक प्रेमकथा
11 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार की बाक्स आफिस पर हिट रही फिल्म 'टायलेट एक प्रेमकथा' 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दूरदर्शन पर दिखा दी गई और अब ये फिल्म गांधी जयंती पर 2 अक्तूबर को सैटेलाइट चैनल द्वारा टेलीकास्ट की जाएगी।
ये फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए स्वच्छ भारत अभियान...
पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ योजना के तहत 25 यात्री बद्रीनाथ के लिए रवाना
उत्तरकाशी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा बुजुर्ग यात्रियों के एक जत्थे को बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। भटवाड़ी तहसील के 25 नागरिकों के इस दल को पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ योजना के तहत निःशुल्क यात्रा के लिए भेजा गया है। दल को जीएमवीएन उत्तरकाशी में सोमवार को गंगोत्री विधायक गोपाल...
मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रहा डेंगू का कहर
देहरादून। मॉनसून की विदाई के साथ ही डेंगू का डंक भी गहरा होता जा रहा है। सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट में 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिसके बाद डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 159 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से अब तक डेगू संभावित 3727 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं,...


























































