सीएम ने गांधी व शास्त्री की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास और गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता...
छत्तीसगढ़ के युवक को खोजने में जुटी एसडीआरएफ
पांच सितंबर से लापता छत्तीसगढ़ के युवक को पिंडर घाटी में एसडीआरएफ की टीम रविवार को सुंदरढूंगा के रास्ते खोजने का काम शुरू हो गया है।
छत्तीसगढ़ के वागीश पिंडारी ग्लेशियर जाना चाहता था, लेकिन पिंडर नदी में पुल बारिश होने से बह गए थे। वह सुंदरढूंगा की तरफ बढ़ा। वागीश पिंडारी, जीजा प्रियंक पटेल और उसका चचेरा भाई तुपेश...
हरीश रावत ने बीजेपी सरकार पर किया प्रहार
अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता संभालने के बाद से सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। राज्य में अनेकों समस्याएं पड़ी है, लेकिन सरकार इन्हें दूर करने में असमर्थ दिख रही है।
रविवार को कोसी स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सीएम रावत ने...
बीजेपी वरिष्ठ नागरिकों का करती है सम्मान: जोशी
देहरादून। मूसरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा से ही तत्पर रहती है।
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने रविवार को अन्र्तराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा ग्राम पंचायत नगयागांव विजयपुर हाथीबड़कला के लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में उपस्थित...
फिर एक मंच पर आई1983 की विश्वकप विजेता टीम
1983 में पहली बार क्रिकेट का विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम आज मुंबई में एक बार फिर एक मंच पर पंहुची। मौका था इस विश्व विजयी टीम पर बनने जा रही फिल्म की लांचिंग का, जिसे कबीर खान बना रहे हैं।
इस मौके पर कप्तान कपिल देव के साथ मोहिंदर अमरनाथ, के. श्रीकांत, मदनलाल, संदीप पाटिल, दिलीप...
कोरियोग्राफर आश्ले लोबो अब जर्मनी को नचाएंगे
बालीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर आश्ले लोबो डांस सिखाने के लिए जर्मनी जा रहे हैं। बालीवुड की फिल्मों के सौ से भी ज़्यादा गानों के डांस डायरेक्टर रह चुके आश्ले लोबो ने ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में शोज कर चुके है।
अब आश्ले लोबो जर्मनी की एक नाट्य संस्था के साथ मिल कर तीन हफ्ते तक वहां अलग अलग...
जुड़वां 2 की बाक्स आफिस पर जोरदार शुरुआत
डेविड धवन की 'जुड़वां 2' की बाक्स आफिस पर जोरदार शुरुआत हुई है। पहले दिन बाक्स आफिस पर 15.50 करोड़ की कमाई के साथ इस मसालेदार फिल्म ने मजबूत शुरुआत की है। साजिद नडियाडवाला द्वारा बनाई गई इस फिल्म में वरुण धवन के डबल रोल हैं और ये फिल्म साजिद-डेविड की 20 साल पुरानी सलमान खान स्टारर फिल्म जुड़वां...
विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में मारपीट
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर विवादित भूमि को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर बिजनौर निवासी रईस और उसके रिश्तेदार यामीन...
डीजीपी, उत्तराखण्ड ने गाँधी जयन्ती एवं शास्त्री जयन्ती पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया
गाँधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे श्री अनिल रतूड़ी, महानिदेशक उत्तराखण्ड एवं उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।
इस अवसर पर श्री अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री दीपम सेठ, पुलिस...
देश को स्वच्छ रखना ही राष्ट्रनायकों को सच्ची श्रद्धांजलिः राज्यपाल
गांधी जयंती व शास्त्री जयंती के अवसर पर राजभवन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। राज्यपाल पाल ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों श्री साधु सिंह बिष्ट, श्री रामप्रताप बहुगुणा और श्री परिपूर्णानंद पैन्यूली को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।
गांधी जी और शास्त्री...


























































