आरएसएस ने नगर में किया पथ संचलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पथ संचलन किया। स्टेडियम से शुरू हुआ पथ संचलन संघ कार्यालय गोपेश्वर तक पहुंचा। नये गणवेश और दंड तथा घोष के साथ आरएसएस के इस पथ संचलन में बाल स्वयंसेवक से लेकर हर उम्र के स्वयंसेवक मौजूद थे। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से निकला यह पथ संचलन मुख्य बाजार से गुजरते...
राज्य आंदोलन की घटनाओं का छात्रों ने किया चित्रांकन
उत्तराखंड राज्य के लिए शहीद हुए आंदोलनकारियों और मुजफ्फरनगर कांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों की याद में मुख्यालय गोपेश्वर में अलग तरीके से याद किया। बच्चों ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन की घटनाओं को अपनी तुलिका से चित्रांकित किया तो राज्य आंदोलन के एतिहासिक दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगायी गई।
अगस्त्यमुनी रुद्रप्रयाग की प्रकृति संस्था व अजीमप्रेम जी फाउंडेशन गोपेश्वर के...
विधायक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। मारपीट और गाली-गलौज में विधायक ठुकराल की एनसीआर कटी रुद्रपुर। धमकी देने के आरोपी की कोतवाली में हुई पिटाई के मामले में पुलिस ने विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मेरठ निवासी सतीश शर्मा की ओर से दी गई तहरीर में उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने उसे...
सबसे ऊंचाई पर फहरेगा तिरंगा झंडा
हल्द्वानी। शहर का मान-सम्मान बढ़ाने वाली एक बड़ी उपलब्धि रविवार सायं हल्द्वानी के खाते में जुड़ गई। उत्तराखंड का सबसे ऊंचा झंडा लगाने के लिए शहर के मध्य शहीद पार्क में पोल स्थापित कर दिया गया है। 'परिवर्तन एक संकल्प' संस्था की इस पहल को दो साल से अधिक समय बाद मूर्त रूप मिला। अभी तक जसपुर और हरिद्वार...
जूनियर देवानन्द ने बांधा समा, अनुपमा के गीतों पर झूमे
फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर देवानंद और डुप्लीकेट देवानंद के तौर पर अनेक फिल्में कर चुके मशहूर फिल्मी कलाकार किशोर भानूशाली आज काशीपुर पहुंचे। काशीपुर के रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे किशोर भानूशाली ने बताया कि उन्होंने करन अर्जुन, आंटी नंबर 1, खतरों के खिलाडी, दिल समेत सौ फिल्मों में...
भागदौड़ भरा जीवन व अनियमित खानपान ने बिगाड़ा मानव जीवन का स्वरूपः आचार्य बालकृष्ण
भारत आए ताईवान तथा सिंगापुर के एरोमा थैरेपी स्पा विशेषज्ञों के 14 सदस्यीय दल ने पतंजलि योगपीठ में आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की। दल के प्रमुख दिआना ओलिविया लिम व दल के अन्य सदस्यों ने पतंजलि आयुर्वेद हाॅस्पिटल का दौरा किया तथा पतंजलि की चिकित्सा पद्धति विशेषकर पंचकर्म चिकित्सा पद्धति की सराहना की।
दल के सदस्यों के साथ मुलाकात के...
पुलिस के जवानों ने ली शांति एवं अहिंसा की शपथ
देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर सोमवार को पुलिस मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनिल के. रतूड़ी महानिदेशक उत्तराखण्ड एवं उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी व शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
वहीं, पुलिस लाइन देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने महात्मा गांधी...
गांधी जयंती पर गांव को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प
गोपेश्वर। गांधी जयंती पर चमोली जिले के कंडारा गांव के ग्रामीणों ने आपातकालीन सेवा जेबीके के साथ मिलकर गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
जेबीके द्वारा एक नई पहल करते हुए कंडारा गांव के ग्रामीणों को 'मेरा गांव स्वच्छ गांव' का स्लोगन लिखे रंग-बिरंगे कनस्तर कूड़ेदान के रूप में वितरित किए गए। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे अपने...
धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री की जयंती
गोपेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती चमोली जनपद में धूमधाम से मनाई गई। सभी सरकारी भवनों पर प्रातः 8 बजे ध्वज फहराया गया। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी आशीष जोशी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता बापू एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कलेक्ट्रेट...
बच्ची के साथ दुष्कर्म, लोगों ने पौड़ी बाजार बंद करा जताया विरोध
पौड़ी। उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। तहसील पौड़ी क्षेत्र में एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम...


























































