Page 1583

जूनियर देवानन्द ने बांधा समा, अनुपमा के गीतों पर झूमे

फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर देवानंद और डुप्लीकेट देवानंद के तौर पर अनेक फिल्में कर चुके मशहूर फिल्मी कलाकार किशोर भानूशाली आज काशीपुर पहुंचे। काशीपुर के रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे किशोर भानूशाली ने बताया कि उन्होंने करन अर्जुन, आंटी नंबर 1, खतरों के खिलाडी, दिल समेत सौ फिल्मों में...

भागदौड़ भरा जीवन व अनियमित खानपान ने बिगाड़ा मानव जीवन का स्वरूपः आचार्य बालकृष्ण

भारत आए ताईवान तथा सिंगापुर के एरोमा थैरेपी स्पा विशेषज्ञों के 14 सदस्यीय दल ने पतंजलि योगपीठ में आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की। दल के प्रमुख दिआना ओलिविया लिम व दल के अन्य सदस्यों ने पतंजलि आयुर्वेद हाॅस्पिटल का दौरा किया तथा पतंजलि की चिकित्सा पद्धति विशेषकर पंचकर्म चिकित्सा पद्धति की सराहना की। दल के सदस्यों के साथ मुलाकात के...

पुलिस के जवानों ने ली शांति एवं अहिंसा की शपथ

देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर सोमवार को पुलिस मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनिल के. रतूड़ी महानिदेशक उत्तराखण्ड एवं उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी व शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। वहीं, पुलिस लाइन देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने महात्मा गांधी...

गांधी जयंती पर गांव को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

गोपेश्वर। गांधी जयंती पर चमोली जिले के कंडारा गांव के ग्रामीणों ने आपातकालीन सेवा जेबीके के साथ मिलकर गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। जेबीके द्वारा एक नई पहल करते हुए कंडारा गांव के ग्रामीणों को 'मेरा गांव स्वच्छ गांव' का स्लोगन लिखे रंग-बिरंगे कनस्तर कूड़ेदान के रूप में वितरित किए गए। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे अपने...

धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री की जयंती

गोपेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती चमोली जनपद में धूमधाम से मनाई गई। सभी सरकारी भवनों पर प्रातः 8 बजे ध्वज फहराया गया। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी आशीष जोशी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता बापू एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कलेक्ट्रेट...

बच्ची के साथ दुष्कर्म, लोगों ने पौड़ी बाजार बंद करा जताया विरोध

रेप
पौड़ी। उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। तहसील पौड़ी क्षेत्र में एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम...

सीएम ने गांधी व शास्त्री की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास और गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता...

छत्तीसगढ़ के युवक को खोजने में जुटी एसडीआरएफ

पांच सितंबर से लापता छत्तीसगढ़ के युवक को पिंडर घाटी में एसडीआरएफ की टीम रविवार को सुंदरढूंगा के रास्ते खोजने का काम शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के वागीश पिंडारी ग्लेशियर जाना चाहता था, लेकिन पिंडर नदी में पुल बारिश होने से बह गए थे। वह सुंदरढूंगा की तरफ बढ़ा। वागीश पिंडारी, जीजा प्रियंक पटेल और उसका चचेरा भाई तुपेश...

हरीश रावत ने बीजेपी सरकार पर किया प्रहार

हरीश रावत
अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता संभालने के बाद से सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। राज्य में अनेकों समस्याएं पड़ी है, लेकिन सरकार इन्हें दूर करने में असमर्थ दिख रही है। रविवार को कोसी स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सीएम रावत ने...

बीजेपी वरिष्ठ ना​गरिकों का करती है सम्मान: जोशी

देहरादून। मूसरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा से ही तत्पर रहती है। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने रविवार को अन्र्तराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा ग्राम पंचायत नगयागांव विजयपुर हाथीबड़कला के लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में उपस्थित...