Page 1523

चार सगे भाईयों को सात साल सश्रम कारावास

नैनीताल- जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी की कोर्ट ने जानलेवा हमले के मामले में दोषी चार सगे भाईयों को सात-सात साल सश्रम कारावास व पांच-पांच हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। सजा पर सुनवाई के दौरान उन्हें जेल से अदालत लाया गया था, सजा सुनाने के बाद...

सीएम ने दाखिल किया हलफनामा

नैनीताल- डोईवाला विधानसभा चुनाव दोबारा कराने संबंधी याचिका के मामले में सीएम की ओर से हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया गया। हाई कोर्ट ने याचिका पर अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद नियत कर दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से तीन सप्ताह के भीतर प्रति शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की निर्दलीय प्रत्याशी रही हेमा...

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

विकासनगर। चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।प्रीतम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी जी की जुमलेबाज़ी की हकीकत को अब आमजन समझ चुका है चाहे वो काला धन वापसी हो, प्रत्येक खाते में 15-15 लाख डालने की बात हो, प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने की...

सूरज को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ पर्व

रुड़की। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शुक्रवार को छठ महापर्व का समापन हो गया। बिना पुरोहित और बिना मंत्र के पूर्वांचल में मनाए जाने वाला यह पर्व शिक्षा नगरी में भी धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। 24 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ शुरू हुए इस महापर्व में गुरुवार शाम श्रद्धालूओं ने डूबते सूरज...

पुलिस ने ओवरलोड वाहनों को किया सीज

हरिद्वार। पुलिस ने बढ़ती दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शुक्रवार को ओवर लोडेड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसके तहत पुलिस ने तीन ओवरलोड डंपर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया। पुलिस की इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों में हडकंप मच गया। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी के अनुसार चेकिंग के दौरान ओवरलोड वाहनों को भी चेक किया गया। जिसमें...

अस्पताल से घर लौटे राजकुमार राव

राजकुमार राव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे घर लौट आए हैं। राव ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी सांझा की। पिछले दिनों फरहा खान के शो के सेट पर राजकुमार राव के पांव में मोच आ गई थी, जिसके बाद उनको अस्पताल भेजा गया। तीन दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद अब राजकुमार राव...

अरबाज खान-सनी लियोनी की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ का ट्रेलर लांच

मुंबई के एक पांच सितारा होटल में अरबाज खान और सनी लियोनी की प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्म 'तेरा इंतजार' का ट्रेलर लांच किया गया। इस मौके पर अरबाज और सनी लियोनी, दोनों समारोह में शामिल हुए। ये फिल्म आगामी 24 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन राजीव वालिया ने किया है। फिल्म में आर्यन बब्बर...

सुजैन की जन्मदिन पार्टी में पंहुचे रितिक रोशन

रितिक रोशन और सुजैन के खिलाफ भले ही तलाक हो चुका है, लेकिन वे दोनों हर मौके पर साथ नजर आते हैं। हाल ही में सुजैन के जन्मदिन की पार्टी में रितिक सबसे पहले पंहुचने वालों में रहे और सबसे आखिर तक पार्टी में रुके रहे। इस पार्टी का आयोजन सुजैन के भाई जैयद खान ने अपनी बहन के...

चार नकाबपोश बदमाशों ने लूट ली धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली

सितारगंज। बुधवार की रात सितारगंज क्षेत्र में दो बाइकों पर चार सवार नकाबपोश बदमाशों ने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली। बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को पीटकर बैगुल पुल के नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर ने गुरुवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार वीरेंद्र नगर...

हाथियों का आतंक, गन्ने की फसल रौंदा

जानवर
हरिद्वार,  क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में हाथियों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात हाथियों ने भोगपुर गांव के पास खेतों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में खड़ी गन्ने और बाजरे की करीब 50 बीघा फसल रौंद डाली। लगातार जगंली जानवरों द्वारा फसल को पहुंचाये जाने वाले नुकसान से लोगों में खासा...