एक और कानूनी मामले में फंसे संजय दत्त
इसी साल फरवरी में गैरकानूनी हथियार रखने के मामले में पांच साल की सजा काटकर आजाद हुए संजय दत्त एक और कानूनी मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के बाराबंकी जिला अदालत की ओर से संजय दत्त के नाम सम्मन जारी किए गए हैं, जिसमें संजय को अदालत में पेश होने का आदेश...
कम उम्र में कर दिखाया कारनामा
पिथौरागढ़- सबसे कम उम्र में नंदा देवी की ट्रैकिंग पूरी कर चेतन वापस मुनस्यारी लौट आए हैं। उन्होंने सबसे कम उम्र में इस कारनामे को कर दिखाने का रिकॉर्ड बनाया है। चेतन विदेशियों के आठ सदस्यीय एक ग्रुप में बतौर अंग्रेजी ट्रांसलेटर शामिल हुए थे।
दरअसल, मुनस्यारी के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र चेतन(13 वर्ष) ने मिलम और नंदा...
बच्चों समेत महिला ने खाया जहर
किच्छा। कर्जा मांगने वालों से परेशान एवं आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर हैल्थ सेंटर रैफर किया गया है। जबकि बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
नगर के वार्ड नम्बर छह नई सुनहरी निवासी रीमा...
चार सगे भाईयों को सात साल सश्रम कारावास
नैनीताल- जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी की कोर्ट ने जानलेवा हमले के मामले में दोषी चार सगे भाईयों को सात-सात साल सश्रम कारावास व पांच-पांच हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। सजा पर सुनवाई के दौरान उन्हें जेल से अदालत लाया गया था, सजा सुनाने के बाद...
सीएम ने दाखिल किया हलफनामा
नैनीताल- डोईवाला विधानसभा चुनाव दोबारा कराने संबंधी याचिका के मामले में सीएम की ओर से हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया गया। हाई कोर्ट ने याचिका पर अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद नियत कर दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से तीन सप्ताह के भीतर प्रति शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की निर्दलीय प्रत्याशी रही हेमा...
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
विकासनगर। चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।प्रीतम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी जी की जुमलेबाज़ी की हकीकत को अब आमजन समझ चुका है चाहे वो काला धन वापसी हो, प्रत्येक खाते में 15-15 लाख डालने की बात हो, प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने की...
सूरज को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ पर्व
रुड़की। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शुक्रवार को छठ महापर्व का समापन हो गया। बिना पुरोहित और बिना मंत्र के पूर्वांचल में मनाए जाने वाला यह पर्व शिक्षा नगरी में भी धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। 24 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ शुरू हुए इस महापर्व में गुरुवार शाम श्रद्धालूओं ने डूबते सूरज...
पुलिस ने ओवरलोड वाहनों को किया सीज
हरिद्वार। पुलिस ने बढ़ती दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शुक्रवार को ओवर लोडेड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया।
जिसके तहत पुलिस ने तीन ओवरलोड डंपर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया। पुलिस की इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों में हडकंप मच गया।
भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी के अनुसार चेकिंग के दौरान ओवरलोड वाहनों को भी चेक किया गया। जिसमें...
अस्पताल से घर लौटे राजकुमार राव
राजकुमार राव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे घर लौट आए हैं। राव ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी सांझा की। पिछले दिनों फरहा खान के शो के सेट पर राजकुमार राव के पांव में मोच आ गई थी, जिसके बाद उनको अस्पताल भेजा गया।
तीन दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद अब राजकुमार राव...
अरबाज खान-सनी लियोनी की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ का ट्रेलर लांच
मुंबई के एक पांच सितारा होटल में अरबाज खान और सनी लियोनी की प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्म 'तेरा इंतजार' का ट्रेलर लांच किया गया। इस मौके पर अरबाज और सनी लियोनी, दोनों समारोह में शामिल हुए। ये फिल्म आगामी 24 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन राजीव वालिया ने किया है।
फिल्म में आर्यन बब्बर...


























































