Page 1517

खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान की शुरुआत

गोपेश्वर। चमोली के जिलाधिकारी अशीष जोशी ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर के प्राथमिक विद्यालय कुंड में स्कूली बच्चों को खसरा-रूबेला टीका लगवाकर अभियान की शुरुआत की। सोमवार को प्रावि कुंड में पंजीकृत सभी 30 बच्चों का टीकाकरण किया गया। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले में 9 माह से 15 साल तक के 97,474 बच्चों का टीकाकरण...

ये है बुलेट ट्रेन लोगो के बनने के पीछे की कहानी

केंद्र सरकार की बुलेट ट्रेन परियोजना जितनी महत्वाकांशी और मुश्किलों से भरी है उतनी ही रोमांच से भरी है। परियोजना का लोगो डिजाइन करने के लिये सरकार ने एक मुकाबला रखा, इस मुकाबले में चक्रधर आला नाम के डिजाइनर को जीत हासिल हुई और चक्रधर को आत्मविश्वास की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि...

मिलिए महाराजा रतन सिंह की पहली पत्नी से

संजय लीला भंसाली की 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावती में एक अहम किरदार महाराजा रतन सिंह (शाहिद कपूर का किरदार) की पहली पत्नी नागमति का है, जिसे इस फिल्म में टीवी अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका ने निभाया है। कुछ दिनों पहले लांच हुए फिल्म के ट्रेलर में इस किरदार का जिक्र नहीं था, लेकिन हाल ही में...

चमोली में 97,474 बच्चों का टीकाकरण लक्ष्य

खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत चमोली जनपद में 97,474 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भागीरथी जंगपांगी ने खसरा टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, "यह टीकाकरण अभियान 30 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक चलाया जाएगा।" 13 राज्यों में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा चुका है तथा...

18 इंच की लाइन में 18 लीकेज को ठीक करेंगे सात ठेकेदार

देहरादून। साल भर से लीकेज पड़ी लाइन को ठीक करने के लिए जल संस्थान की नीद अब खुल गई है। हालत यह है कि लीक पड़ी एक पाइप लाइन को ठीक करने के लिए सात ठेकेदारों को लगाया जा रहा है। वजह ये है कि इस 18 इंच की लाइन 18 जगह से लीक है, जिससे हर दिन करीब...

शाहरुख के साथ करण की दसवीं फिल्म

आगामी 3 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'इत्तेफाक' करण जौहर और शाहरुख खान की पार्टनरशिप की दसवीं फिल्म होगी। करण जौहर की कंपनी में शाहरुख खान की पहली फिल्म 'डुप्लीकेट' थी, जिसे महेश भट्ट ने निर्देशित किया था और इसमें शाहरुख के साथ जूही चावला और सोनाली बेंद्रे थी। इसके बाद शाहरुख खान ने इस बैनर में करण...

कैटरीना कैफ भी शुरु करेंगी फैशन लाइन

ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा के बाद अब कैटरीना कैफ को लेकर खबर मिल रही है कि वे भी जल्दी ही अपनी फैशन लाइन शुरु करने जा रही हैं। संकेत मिल रहे हैं कि जल्दी ही कैटरीना के नाम से डिजाइनिंग ड्रेसेज के लेबल को लांच किया जाएगा। कैटरीना कैफ की टीम के हवाले से मिली खबर के...

दुबई में लांच हुआ रोबोट 2.0 का आडियो

सुपर स्टार रजनीकांत की बहुभाषी फिल्म 'रोबोट 2.0' का आडियो यहां एक रंगारंग समारोह में रिलीज किया गया। इस समारोह में फिल्म में संगीत दे रहे एआर रहमान ने फिल्म के गानों पर लाइव परफारम किया। दुबई के एक स्टेडियम में हुए इस भव्य समारोह में लोगों की गिनती 60000 से ज्यादा बताई गई है। अनुमान के तौर पर इस...

स्थानांतरण एक्ट पर बैठक बेनतीजा, नहीं माने शिक्षक

देहरादून। स्थानांतरण नीति पर चर्चा को बुलाई गई बैठक में एक बार फिर बेनतीजा रही। सभी शिक्षक संगठनों ने नीति को मानने से साफ इन्कार कर दिया है। वे ठोस स्थानांतरण एक्ट की मांग पर अडिग हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य गठन से अब तक कई बार नीतियां बनाई जा चुकी हैं लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में...

स्वच्छ गंगा टीम ने गंगा घाटों पर चलाया सफाई अभियान

स्वच्छ गंगा अभियान टीम ने कनखल दक्षेश्वर घाट हरिद्वार के जसवंत घाट पर सफाई अभियान चलाया। टीम ने गंगा घाटों पर फैली व्याप्त गंदगी को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश फैलाया। स्वच्छ गंगा अभियान के अनिमेष कुमार ने कहा कि लगातार यह अभियान वर्षभर से विभिन्न गंगा घाटों पर चलाया जा रहा है। लगातार जन जागरुकता फैलाई जा रही...