Page 1476

गरीबों के हक को मार रही सरकारः प्रीतम

काशीपुर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार है लेकिन विकास कार्य ठप हैं। फिर भी किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों का ऋण माफी के लिए बीजेपी सरकार के दावे की धरे के धरे रह गए। पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार...

रेडक्रास ने की बल्जूरी चोटी फतह

पिथौरागढ़, रेडक्रॉस की पिथौरागढ़ टीम ने हिमालय की 5628 मीटर (17 हजार फीट) ऊंची बल्जूरी चोटी फतह कर रिकॉर्ड बनाया है। इस चोटी पर आज तक रेडक्रॉस का कोई दल नहीं पहुंच सका था। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान और ओएनजीसी के संयुक्त तत्वावधान में रेडक्रॉस और आइस संस्था का 13 सदस्यीय दल पर्वतारोहण के लिए 11 अक्टूबर को पिथौरागढ़ से...

दोनों पक्षों के खिंची तलवारें, कई लोग घायल

Crime,Loot
रुद्रपुर में बिते दिनों हुए विवाद की रंजीश इतनी गहरी हो गयी कि दो पक्षों में तलवारेे खींच गयी और सडक पर कोहराम मच गया जिससे अफरातफरी हो गयी, दोनों पक्षों में इसदर मारपीट हुई की आधा दर्जन लोग घायल हो गये और बीच बचाव में आये पुलिस कर्मी भा घायल हो गये। मामला आवास विकास स्थित शिव शक्ति मंदिर...

डीजीपी की कार का कटा चालान, सादगी पसंद डीजीपी ने किया भुगतान

देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक की निजी कार का सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) ने रविवार दोपहर चालान काट दिया। डीजीपी अनिल रतूड़ी ने सादगी का परिचय देते हुए तुरंत इस चालान का भुगतान कर सिफारशी और रसूखदार लोगों के लिए मिसाल कायम की। रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे दिलाराम चौक स्थित रेड लाइट पर एक प्राइवेट कार ने वाइट...

उत्तराखंड में तीन लाख गरीब परिवार लापता

उत्तराखंड में तीन लाख गरीब परिवार तेल कंपनियों व गैस एजेंसियों को ढूंढे भी नहीं मिल रहे। ये वे परिवार हैं जिनके नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए हैं। इन लोगों के न मिलने के कारण तेल कंपनी सरकार की ओर से तय किए गए लक्ष्य को भी पूरा नहीं कर पा रही...

…तो दून में सांस लेना दूभर हो जाएगा

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण की रफ्तार को कम करने के लिए तमाम जतन शुरू कर दिए गए हैं और दून में फिलहाल दूर-दूर तक ऐसी कवायद नजर नहीं आ रही। वायु प्रदूषण इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो पांच साल में दून में सांस लेना भी दूभर हो जाएगा। प्रदूषण की मौजूदा रफ्तार बताती है कि वर्ष 2022...

लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

पारस अग्रवाल ने थाना ऋषिकेश पर टेलीफोन से सूचना दी कि अज्ञात मोटर साईकिल सवार तीन बदमाश तमन्चे के बल पर मेरी स्कूटी व उसमे रखे तीन लाख रूपये नगद लूट कर भाग गये हैं। इस सूचना घटनास्थल पर जाकर जानकारी एकत्रित की गयी तथा घटना कारित करने वालों के गिरफ्तारी हेतु सरहदीय थानो/चौकियों पर सघन चैकिंग करने के...

देसी कट्टा व खुखरी के साथ तीन गिरफ्तार

देहरादून। थाना डालनवाला पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान सेवक आश्रम रोड करनपुर के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो व्यक्तियों को पकड़कर उनकी तलाशी ली तो एक खुखरी और एक चाकू बरामद हुआ। दोनों ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद अरशद पुत्र आमिर अहमद निवासी मंजुल नगर, मेरठ उत्तर प्रदेश तथा अतीक खान पुत्र मोहम्मद खान...

गोवंशीय पशुओं का किया जाएगा पंजीकरण

पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति की शनिवार को त्रैमासिक बैठक गोवंशीय पशुओं के पंजीकरण और रख रखाव को लेकर हुई, जिसमें नगर पालिका और पशुपालन विभाग के सहयोग से शहरी क्षेत्र के गोवंशीय पशुओं का पंजीकरण करने निर्णय लिया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी ने कहा कि जिले के वास्तविक गोरक्षकों की...

डीपी के लिए पुलिस की दबिश जारी

रुद्रपुर, एनएच मुआवजा घोटाले में फरार चल रहे पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह की तलाश में पुलिस डीपी सिंह के कई ठिकानों पर दबिश दे रही है, डीपी सिंह की धरपकड़ के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली और देहरादून में कई स्थानों पर दबिश दी गयी, लेकिन डीपी का कहीं पता नहीं चला, पुलिस की चार टीमें लगातार डीपी सिंह की...