2 अभियुक्तों को 70 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
थाना रानीपोखरी पुलिस व जनपद स्तर पर गठित नारकोटिक्स पुलिस टीम द्वारा स्मेक की अवैध तस्करी करते हुए 2 अभियुक्तों को 70 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
रात में थाना रानीपोखरी पुलिस ने जनपद स्तर पर गठित नारकोटिक सेल की टीम के साथ संयुक्त रुप से एयरपोर्ट तिराहे के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों...
मकान में कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
काशीपुर- लक्ष्मीपुर पट्टी में मकान कब्जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते मौके पर धारदार हथियार चलने शुरू हो गए। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया है।
काशीपुर के मोहल्ला लक्ष्मीपुरपट्टी निवासी शाहनवाज...
टेम्पो में आग लगी, किसी तरह से बचाी जान
बाजपुर- काशीपुर से रुद्रपुर की ओर सवारियां लेकर जा रहे छोटे हाथी में अचानक आग लग गई। इस पर चालक सहित छह लोगों ने किसी तरह से कूदकर जान बचाई। देर रात रुद्रपुर निवासी जुगनू छोटा हाथी वाहन लेकर काशीपुर से घर जा रहा था। दोराहे से उसने पांच सवारियां बैठा ली। नेशनल हाईवे 74 पर लेवड़ा नदी के...
दून-हावड़ा साढ़े चार घंटे देर से पहुंची
देहरादून, पिछले एक सत्ताह से रेलवे ट्रैक पर निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। देहरादून से चलने वाली तीन ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। सोमवार को भी कई गाड़ियां घंटों देर से दून पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं रेलवे ने कहा है कि सोमवार से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगी।
हावड़ा...
स्वास्थ्य सचिव को व्यक्तिगत कोर्ट मे हाजिर होने के आदेश
नैनीताल- हाई कोर्ट ने सचिव स्वास्थ्य को बागेश्वर में ब्लड बैंक और ट्रॉमा सेंटर नहीं खोलने पर सख्त नाराजगी जताते हुए कल 14 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए। वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ में नागरिक मंच बागेश्वर की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में...
सूबे में हल्की बारिश की संभावना
देहरादून, सूबे में सोमवार से अगले तीन दिन तक हल्की बारिश व कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन आसमान में मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। उत्तराखण्ड में उत्तरकाशी, चमोली तथा पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की वर्षा या बर्फ...
जल्द ही सैन्य बलों की ट्रेनिंग के लिए दो प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करेगी राज्य सरकार
राज्य के युवाओं को सैन्य बलों की भर्ती परीक्षाओं हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये राज्य सरकार कुमाऊं और गढ़वाल में दो प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करेगी। यह निर्णय सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और सेना के बैगलोर सिलेक्शन सेंटर के कमाण्डेंट मे.ज. वी.पी.एस. भाकुनी की मुलाकात के दौरान लिया गया। मे.ज. भाकुनी ने मुख्यमंत्री के...
जलाशय पर मंडराया खतरा तो युपी और उत्तराखण्ड की बढ़ेगी मुश्किलें
उधमसिंहनगर। ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी हरिपुरा जलाशय का वजूद आज विभागीय उदाससीनता के चलते सिमटने की कगार पर है। जलाशय का आधे से ज्यादा भाग जहां जंगली घास से पट गया है, वहीं लगातार सिल्ट जमा होने से इसकी जलधारण क्षमता बहुत कम हो गई है। गुजरे मानसून सीजन की पर्याप्त बारिश के बावजूद तालाबनुमा बन चुके जलाशय से...
इंश्योरेंस कंपनी व मोटर डीलर की मिलीभगत का भंडाफोड़
इंश्योरेंस कंपनियां किस तरह मोटर डीलर से मिलकर फर्जी सर्वे के जरिये करोड़ों कर घपला कर सरकार की आंखों में धूल झोंक रही है, इसका एक खुलासा एक आरटीआई के तहत मिली सूचनाओं से हुआ।
सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सर्वेयर को केवल गाड़ियों के एक्सीडेंट के सर्वे करने के लिए 26 अगस्त...
‘बाम्बे टॉकीज’ के सीक्वल का निर्देशन करेंगे करन जौहर
फिल्म निर्देशक करन जौहर 2013 में आई फिल्म ‘बाम्बे टॉकीज’ के सीक्वल का निर्देशन करेंगे। इस बार फिल्म में मुख्य भूमिका में विकी कौशल होंगे। यह करन और विकी की पहली कॉमेडी फिल्म होगी।
विकी कौशल की अगले साल प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘राजी’ में उनके कुछ दृश्य देखकर करन प्रभावित हुए। इसके बाद उनसे संपर्क साधा और उनको स्क्रीन...


























































