दून-हावड़ा साढ़े चार घंटे देर से पहुंची
देहरादून, पिछले एक सत्ताह से रेलवे ट्रैक पर निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। देहरादून से चलने वाली तीन ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। सोमवार को भी कई गाड़ियां घंटों देर से दून पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं रेलवे ने कहा है कि सोमवार से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगी।
हावड़ा...
स्वास्थ्य सचिव को व्यक्तिगत कोर्ट मे हाजिर होने के आदेश
नैनीताल- हाई कोर्ट ने सचिव स्वास्थ्य को बागेश्वर में ब्लड बैंक और ट्रॉमा सेंटर नहीं खोलने पर सख्त नाराजगी जताते हुए कल 14 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए। वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ में नागरिक मंच बागेश्वर की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में...
सूबे में हल्की बारिश की संभावना
देहरादून, सूबे में सोमवार से अगले तीन दिन तक हल्की बारिश व कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन आसमान में मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। उत्तराखण्ड में उत्तरकाशी, चमोली तथा पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की वर्षा या बर्फ...
जल्द ही सैन्य बलों की ट्रेनिंग के लिए दो प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करेगी राज्य सरकार
राज्य के युवाओं को सैन्य बलों की भर्ती परीक्षाओं हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये राज्य सरकार कुमाऊं और गढ़वाल में दो प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करेगी। यह निर्णय सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और सेना के बैगलोर सिलेक्शन सेंटर के कमाण्डेंट मे.ज. वी.पी.एस. भाकुनी की मुलाकात के दौरान लिया गया। मे.ज. भाकुनी ने मुख्यमंत्री के...
जलाशय पर मंडराया खतरा तो युपी और उत्तराखण्ड की बढ़ेगी मुश्किलें
उधमसिंहनगर। ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी हरिपुरा जलाशय का वजूद आज विभागीय उदाससीनता के चलते सिमटने की कगार पर है। जलाशय का आधे से ज्यादा भाग जहां जंगली घास से पट गया है, वहीं लगातार सिल्ट जमा होने से इसकी जलधारण क्षमता बहुत कम हो गई है। गुजरे मानसून सीजन की पर्याप्त बारिश के बावजूद तालाबनुमा बन चुके जलाशय से...
इंश्योरेंस कंपनी व मोटर डीलर की मिलीभगत का भंडाफोड़
इंश्योरेंस कंपनियां किस तरह मोटर डीलर से मिलकर फर्जी सर्वे के जरिये करोड़ों कर घपला कर सरकार की आंखों में धूल झोंक रही है, इसका एक खुलासा एक आरटीआई के तहत मिली सूचनाओं से हुआ।
सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सर्वेयर को केवल गाड़ियों के एक्सीडेंट के सर्वे करने के लिए 26 अगस्त...
‘बाम्बे टॉकीज’ के सीक्वल का निर्देशन करेंगे करन जौहर
फिल्म निर्देशक करन जौहर 2013 में आई फिल्म ‘बाम्बे टॉकीज’ के सीक्वल का निर्देशन करेंगे। इस बार फिल्म में मुख्य भूमिका में विकी कौशल होंगे। यह करन और विकी की पहली कॉमेडी फिल्म होगी।
विकी कौशल की अगले साल प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘राजी’ में उनके कुछ दृश्य देखकर करन प्रभावित हुए। इसके बाद उनसे संपर्क साधा और उनको स्क्रीन...
विभागों के डिजिटलाइजेशन को लेकर ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा शुरू
देहरादून। डिजिटल इंडिया की ओर से कदम बढ़ाते हुए क्षेत्रीय सेवायोजन के सभी विभाग को ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा से जोड़े जाने के बाद अब सभी कार्य डिजिटलाइजेशन के रूप में किए जा रहे हैं। यह सेवा छात्रों के लिए तो सुविधाजनक है। साथ ही विभाग को भी दस्तावेजों के ताम-झाम से निजात मिली है।
गौरतलब है कि सरकारी विभागों का डिजिटलाइजेशन...
नकली रिफाइंड बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग
रुड़की। साकेत कालोनी में स्थित श्री इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में चल रही भट्टी में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए और शोर मचाया। इसी बीच आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर...
शिक्षा मंत्री ने माना राज्य के नगरीय क्षेत्रों में शिक्षकों की भारी कमी
देहरादून। राज्य के नगरीय क्षेत्रों में आरटीई के मानकों अनुसार शिक्षकों में भारी कमी है, इस बात सरकार भी मानती है। शिक्षामंत्री अरविंद पाण्डेय मानते हैं कि राज्य के नगरीय क्षेत्रों में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों की सेवानिवृत्त होने के बाद नई नियुक्ति नहीं हुई है, जिसके अनुसार आरटीई के मानकों के...


























































