Page 146

विभागों से तेल के बिलों का नहीं हुआ भुगतान, पेट्रोल पंप ठप्प

पेट्रोल
पिछले सात दिनों से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पहले पेट्रोल और फिर डीजल की आपूर्ति बाधित चल रही है। विभागों की ओर से पेट्रोल और डीजल के बिलों को एक लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया है। सभी विभागों को मिलाकर 30 से 40 लाख का भुगतान नहीं हुआ है। इसमें सबसे अधिक 17 लाख की देनदारी...

हेमवती नंदन बहुगुणा की विरासत को संजीवनी

हेमवती
इस महीने की 17 तारीख को पर्वतपुत्र स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती मनाई गई। अगले महीने की 25 तारीख को उनकी पुण्यतिथि है। स्वर्गीय बहुगुणा को इन मौकों पर हमेशा याद किया जाता है, लेकिन इन दो तारीखों के बीच, इस बार बहुगुणा का जिक्र फिर से हो रहा है। वजह, बहुगुणा की विरासत को आगे बढ़ने का...

शपथ ग्रहण : नए-पुराने चेहरों का साथ मिशन 2024 की चुनौती

धामी
नए-पुराने चेहरों के साथ पुष्कर सिंह धामी सरकार उत्तराखंड में एक बार फिर आ गई है। प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता संभालने वाली धामी सरकार के सामने अब मिशन 2024 की चुनौती है। यही वजह है कि धामी मंत्रिमंडल में अनुभव और जोश दोनों का तालमेल बिठाने की कोशिश की गई है। इस कोशिश में कई प्रमुख चेहरे धामी...

शपथ ग्रहण : वेशभूषा रही आकर्षण का केन्द्र

उत्तराखंड में बुधवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सतपाल महाराज और रेखा आर्य खास आकर्षण का केंद्र रहीं। सतपाल महाराज ने जहां राजपूताना पगड़ी पहनकर शपथ ली, वहीं रेखा आर्य ने उत्तराखंड का पारंपरिक परिधान लाल रंग का पिछोड़ा और नथ पहनकर शपथ ली। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बुधवार को पुष्कर...

शपथ ग्रहण : प्रेमचंद अग्रवाल ने ली संस्कृत में शपथ

पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। बुधवार को परेड ग्रांउड में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस दौरान ऋषिकेश के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ...

उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,और 8 मंत्री भी शामिल

पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। बुधवार को परेड ग्रांउड में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ...

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री बनने पर पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लगातार दूसरी बार उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने पर पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर पुष्कर सिंह धामी जी को ढेरों बधाई। बीते 5 वर्षों में देवभूमि ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। मुझे विश्वास है कि...

कांग्रेस ने हार की समीक्षा,जल्द केन्द्र को सौंपेगी रिपोर्ट

रिपोर्ट
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी हार के बाद केन्द्रीय नेताओं की मौजूदगी में समीक्षा की है। पार्टी इस रिपोर्ट को हाईकमान को सौंपेगी। जिसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में दो दिनों तक पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव में हार की देहरादून में समीक्षा की गई। बैठक में कांग्रेस...

नेता सदन पुष्कर सिंह धामी को चुनाव लड़ाने पर चर्चा

धामी
पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर नेता सदन चुन लिया गया है और छह महीने में उन्हें विधानसभा चुनाव जीतना होगा। इस संदर्भ में संगठन और सरकार दोनों इस बात से चिंतित है कि उन्हें किस विधानसभा सीट से लड़ाया जाए। इसके लिये निर्दलीय समेत छह विधायक अपनी सीटे छोड़ने को तैयार हैं। केन्द्रीय नेतृत्व ने पुष्कर धामी को...

मुख्यमंत्री धामी 23 को लेंगे शपथ, प्रधानमंत्री होंगे शामिल

प्रधानमंत्री
पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च (बुधवार) को दूसरी बार 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। भाजपा इस ऐतिहासिक जीत को दिव्य और भव्य बनाकर प्रदेश भर में सरकार के विजन का संदेश देने की तैयारी में जुटी हुई है। भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया...