प्रधान परेशान, डेढ़ साल से नहीं हुआ मनरेगा सामग्री क्रय का भुगतान
चमोली, डेढ़ साल से चमोली जिले में मनरेगा कार्य के लिए क्रय की गई सामग्री का भुगतान नहीं हो पाया, ऐसे में व्यापारी प्रधानों को मनरेगा कार्य में लगने वाली सामग्री को उपलब्ध नहीं करवा पा रहे, जिससे प्रधानों में रोष व्याप्त है।
सोमवार को दशोली ब्लाॅक के प्रधान संगठन ने मुख्य विकास अधिकारी चमोली के माध्यम से मुख्यमंत्री को...
चार धाम यात्रा-2022 के लिए 30 अप्रैल तक सभी कार्यों को पूरा किए जाने के निर्देश
मई माह से प्रारंभ होने वाली चार धाम यात्रा-2022 को लेकर प्रदेश सरकार की सख्ती के चलते प्रशासन भी पूरी तरह गंभीर हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सोमवार को ऋषिकेश नगर निगम के सभागार में यात्रा प्रशासन संगठन ने चार धाम यात्रा तैयारी की समीक्षा बैठक की।
गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में...
विधायक सुमित को पुलिस ने किया नजरबंद
नगर निगम और प्रशासन काफी दिनों से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में आज नगर निगम बाजार क्षेत्र मछली बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रहा है, जिसका विरोध करने जा रहे हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश को प्रशासन और पुलिस ने उनको घर में नजरबंद कर दिया। उनके घर पर भारी संख्या...
हरिद्वार में कुट्टू का आटा खाने से 72 लोग पड़े बीमार
श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव और ब्रह्मपुरी में कुट्टू के आटे से बना खाना खाने से करीब 72 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी लोगों को आनन-फानन में अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई मरीजों को जिला हॉस्पिटल में तो कई को कांगड़ी के पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे...
उत्तराखंड: ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पुल का तार टूटा, लोगों की आवाजाही रुकी
उत्तराखंड के जनपद टिहरी और पौड़ी को जोड़ने वाला 100 वर्ष पूर्व बना विश्वविख्यात लक्ष्मण झूला पुल का मुख्य तार के अचानक टूट जाने से जहां आम लोगों की आवाजाही रुक गई है वहीं प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
रविवार की दोपहर लक्ष्मण झूला पुल पर अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब टिहरी और पौड़ी जिले को जोड़ने...
फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड अनुकूल: अमिताभ बच्चन
उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने अभिनेता अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य एवं प्राकृतिक वातावारण फिल्म की शूटिंग के लिए अनुकूल है।
फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के. एस. चौहान ने शुक्रवार को अमिताभ बच्चन को उत्तराखंड पर्यटन एवं फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की...
उत्तराखंड : तीन मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध पतित पावनी मां गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खोले जाएंगे। चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त निकाला।
गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर...
मुख्यमंत्री ने डॉ निधि के स्थानांतरण को रोकने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल प्रभाव से डॉ निधि उनियाल के स्थानांतरण को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस इस प्रकरण के जांच के लिए कमेटी बनाने को कहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. निधि उनियाल एवं स्वास्थ्य सचिव प्रकरण में मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रकरण की जांच के लिए...
अगले एक साल में पार्किंग स्थल प्राथमिकता के आधार पर विकसित करें: मुख्य सचिव
मुख्य सचिव ने कहा कि अगले एक साल के भीतर प्रदेश में पार्किंग स्थल प्राथमिकता के आधार विकसित करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू ने उत्तराखंड में नए पार्किंग क्षेत्र विकसित करने के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। वे इस दौरान अपने-अपने जनपदों में भौगोलिक...
अब पुलिसकर्मियों को एक व्हाट्सएप मैसेज पर मिलेगी छुट्टी
अब उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को एक व्हाट्सएप अर्जी पर छुट्टी मिलेगी। इससे पुलिस कर्मियों को अनावश्यक पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने पुलिस वेलफेयर के तहत नई व्यवस्था शुरू की है। जिसके तहत सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज पर पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों और सेनानायकों को इस व्यवस्था...



























































