कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश से उत्तराखंड में गिरा पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। उत्तराखंड में जहां एक तरफ बारिश का शुरू हुआ दौर अलग अलग इलाकों में जारी है वहीं, केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी भी हो रही हैजिसके चलते सर्दी भी बढ़ गई।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। बुधवार दोपहर तक...
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
(गोपेश्वर) जिलाधिकारी व जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशीष जोशी ने सोमवार को गोपेश्वर स्थित जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा प्रबंधन समिति की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं एजेंडों पर अस्पताल प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी की।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के...
प्रशासनिक तालमेल के अभाव में हो रहे सरकारी भूमि पर कब्जे
(हरिद्वार) अन्तर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा कि सरकारी विभागों में आपसी तालमेल और सहयोग की भावना न होने के कारण सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। इनमें भेल, नगर निगम व रेलवे की अनेकों ऐसी जमीनें हैं, जिन पर अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाई तो अनेकों बार हुई, लेकिन अतिक्रमण...
टुल्ली मामले में पत्रकार व महिला मित्र से की पूछताछ
(हरिद्वार) कुख्यात सुनील राठी और टुल्ली कनेक्शन की तफ्तीश कर रही पुलिस की जांच पत्रकारों तक पहुंच गई है। पुलिस ने एक पत्रकार व महिला मित्र को बुलाकर कई घंटे पूछताछ की। जिसमें पुलिस ने कई अहम जानकारियां जुटाई है।
पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आशीष शर्मा उर्फ टुल्ली ने किस मामले को दबाने के लिये...
मांगो को लेकर बीएसएनएल कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल
रुद्रपुर, बीएसएनएल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। तीसरे वेतनमान का लाभ न मिलने से गुस्साएं बीएसएनएल कर्मचारियों की समस्त एसोसिएशनों ने आज से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। बीएसएनएल कर्मियों के हड़ताल में रहने से कार्य भी प्रभावित होने लगे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि बीएसएनएल कर्मियों व अधिकारियों को तीसरा वेतनमान...
सी-प्लेन के माध्यम से परिवहन सुनिश्चित हो सकता हैै: नितिन गडकरी
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन एवं नदी विकास व गंगा पुनर्जीवीकरण मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने चारधाम आॅल वैदर रोड की प्रगति के साथ रामनगर कर्णप्रयाग राज्य राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित करने के साथ ही राज्य के कुछ अन्य राजमार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग में बदलने का अनुरोध...
ड्रीम होम अपार्टमेंट कालोनी मे जमकर मारपीट और तोडफ़ोड़
रुद्रपुर, ड्रीम होम अपार्टमेंट कालोनी में तीन बदमाशों ने चोरी के इरादे से धावा बोला। गार्ड के पकड़े जाने के बाद बदमाशों ने गार्ड के साथ मारपीट कर वहां लगी एलईडी और पार्किंग में खड़ी कार को तोडफ़ोड़ दिया। पुलिस को मामले में तहरीर के साथ दी गई सीसी फुटेज के रिकार्ड भी।
थाना टनकपुर के गांव बरितया निवासी कल्याण...
ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी गैरसैंण– प्रेमचंद अग्रवाल
उत्तराखंड राज्य आंदोलन का मुख्य उद्देश्य राज्य को विकास की तरफ ले जाना था, 17 साल बाद भी उत्तराखंड के पहाड़ पलायन की मार और मूलभूत सुविधाओं का मुंह ताक रहे हैं। पहाड़ की राजधानी पहाड़ पर हो जिस की लड़ाई जारी है, कांग्रेस हो या भाजपा गैस सेंड को लेकर हमेशा राजनीतिक खींचातानी चलती रहती है ऐसे में पहाड़ी राज्य...
पुलिस से भिड़ी महिलाए, गाड़ी की सीज
रुद्रपुर, वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड की पट्टिका लगी स्कार्पियो को चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने स्कार्पियो का पीछा किया और चालक के घर से बरामद कर लिया। घर में पहुंची पुलिस को देख महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। महिलाओ ने पुलिस को स्कार्पियो को ले जाने से रोका। लेकिन पुलिस ने...
पुलिस की सूझ बूझ से मिला खोया सामान
एक महिला का पर्स चौकी आई.एस.बी.टी परिसर के बाहर एक्टिवा के ऊपर रखा मिला, जिसको चौकी के कर्मचारियों द्वारा चौकी में दाखिल किया गया उस पर्स में मिली आईङी व फोन नंबर से उक्त महिला से संपर्क कर उसे चौकी में बुलाया गया।
पहचान पत्र में महिला का नाम दुर्गा देवी पुत्री दयाल सिंह निवासी प्रेमनगर नंदा की चौकी देहरादून...


























































