जनवरी से एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा के आवेदन, 27 मई को होगी परीक्षा
(देहरादून) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस के दाखिले की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म होने वाला है। एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा 27 मई को आयोजित की जाएगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जनवरी माह में शुरू होगी।
बता दें कि एम्स और जिपमर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट के दायरे में नहीं आते...
पतंजलि बनाएगी 671 करोड़ की लागत से हर्बल पार्क
हरिद्वार, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण और छत्तीसगढ़ वाणिज्य उद्योग विभाग के विशेष सविच डाॅ. कमलप्रीत सिंह ने एक एमओयू पर हस्ताक्षण किए। इसके तहत राजनांदगांव के ग्राम बिजेताला में कृषि व हर्बल प्रसंस्करण पार्क का निर्माण किया जाएगा, इसके लिए कंपनी 671 करोड़ का निवेश करेगी।
आचार्य बालकृष्ण ने रायपुर में बताया कि इस उद्योग में आंवला,...
मौसम की ठंडक में सब्जियाें के दामों में वृद्धि से बिगड़ा जायका
(ऋषिकेश) सर्दी के मौसम में हरी सब्जियां भी लाल हो गई हैं। जैसे-जैसे ठंडक बढ़ रही है, सब्जियों के दाम में उछाल आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दामों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। आलम यह है कि बिना प्याज व टमाटर के तड़का लगाकर किसी तरह काम चला रहे लोगों को अब सब्जियों के दामों...
अब नौसिखियों को नहीं मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस
देहरादून। लापरवाह और नौसिखिये चालक अब दलालों के जरिए लाइसेंस हासिल कर सड़क पर फर्राटा नहीं भर पाएंगे। इन पर लगाम कसने के लिए सरकार नई व्यवस्था अमल में लाने जा रही है। इसके तहत परिवहन विभाग अब सिमुलेटर पर नहीं, बल्कि ड्राइविंग टेस्टिंग लेन पर चालकों की परीक्षा लेगा।
यह परीक्षा कैमरे में भी कैद होगी और सफल अभ्यर्थियों...
बीमा एजेन्ट बताकर 85 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार
देहरादून। बीमा एजेन्ट बताकर दून निवासी एनके शुक्ला से 85 लाख रूपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और दस सिमकार्ड बरामद हुआ है। आरोपियों ने अपने आप को बिरला सनलाईफ इंश्योरेंस का एजेन्ट बताकर एनके शुक्ला को बीमा पॉलिसी सरेन्डर करने में...
ऋषिकेश में क्रिसमस की धूम, विदेशियों पर छाया पर्व
ऋषिकेश, धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश स्थित तपोवन के पृथ्वी पाल सदन में क्रिसमस का पर्व बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में जहां क्रिसमस ट्री सजाकर बच्चों को विभिन्न उपहार बांटे। वहीं राम झूला एवं लक्ष्मण झूला क्षेत्र में विदेशियों ने क्रिसमस पर जमकर मस्ती की।
वीकेंड के बाद क्रिसमस पर्व के चलते यहाँ पर्यटकों की...
मैड ने बुजुर्ग साथियों संग मनाया क्रिस्मस का पर्व
देहरादून, के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग अडिफ्फेरेंस बाई बींग द डिफ्फेरेंस (मैड) संस्था के सदस्यों ने क्रिस्मस का पर्व प्रेम धाम के अपने बुजुर्गों के साथ मनाया। मैड सदस्यों ने न सिर्फ उनके साथ समय सांझा किया बल्कि उन्होने अपने साथियों के लिए खाने के व्यंजन भी बनाए।
क्रिस्मस का पर्व सभी के साथ खुशियां व प्यार बांटने का...
गिरजाघरों में क्रिसमस पर्व पर सुबह से उमड़ी भीड़
विकासनगर, यीशु मसीह के जन्मदिन पर विकासनगर चकराता, बड़ा रामपुर स्थित चर्चों में सुबह से ही विशेष प्रार्थना व सभाएं की गई। वेदी सेवकों ने धूपदान कराया औऱ मदर मरियम के आगे श्रद्धालुओं ने मोमबत्ती जलाई और दुआएं मांगी।
सोमवार को पछवादून के तमाम गिरजाघरों में सुबह से ही क्रिसमस पर्व पर लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। हिंदी,...
विन्टर कार्निवल व नववर्ष के अवसर पर मसूरी का यातायात प्लान
25.12.2017 से 1.1.2018 तक विन्टर कार्निवल व नववर्ष के अवसर पर मसूरी का यातायात प्लान मसूरी में बडे़ वाहनों/टूरिस्ट बसों का प्रवेश पूर्णत प्रतिबन्धित रहेगा। मसूरी में वाहनों की अधिकता एवं जाम की स्थिति में क्षेत्राधिकारी मसूरी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी से समन्वय स्थापित करते हुये उनके निर्देश पर देहरादून से मसूरी की ओर जाने वाला सम्पूर्ण यातायात...
सरकारी कामों में पार्दर्शिता और जवाबदेही लायेगा “उत्कर्ष”: मुख्यमंत्री
उत्तराखंड सरकार के कामों में तेजी और जवाबदेही लाने के मकसद से राज्य सरकार ने सोमवार को उत्कर्ष नाम की एक और डिजिटल पहल की। इस ऑनलािन डैशबोर्ड के जरिये सरकारी कामों पर नजर रखी जा सकेगी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि "सीएम डैशबोर्ड से सरकार के कार्यों में पारदर्शिता व गतिशीलता आयेगी। इसके माध्यम से आम...


























































