वन विभाग ने क्षेत्र अलर्ट जारी कर बढ़ाई गश्त
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के कालागढ़ में वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर गश्त बढ़ा दी है। कॉर्बेट नेशनल पार्क ने नव वर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर चौकसी व सुरक्षा बढ़ा दी है, जिसको देखते हुए पार्क प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अतिरिक्त गश्त के आदेश दिए हैं।
कालागढ़ के रेंज अधिकारी आरके भटट, सोनानदी के रेंज अधिकारी हरीश चंद्र...
सड़क किनारे रात गुजारने को मजबूर कुष्ठ रोगी
हरिद्वार, जिला प्रशासन की निष्क्रियता के चलते हरिद्वार के चंडीघाट क्षेत्र में दर्जनों कुष्ठ रोगी परिवार सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। दरअसल, तीन महीने पहले राष्ट्रपति के हरिद्वार दौरे के दौरान सुरक्षा कारणों से उजाड़े गए, इनके आवास आज तक नहीं बनाकर दिए गए हैं।
बता दें कि 23 सितम्बर को राष्ट्रपति हरिद्वार...
आयुर्वेद विवि को ढूंढे नहीं मिल रहे छात्र
देहरादून। राज्य में चिकित्सा शिक्षा के हाल खराब होते जा रहे हैं। सरकार भले ही बेहतर सुविधाओं और संसाधनों के दावे कर रही हो, लेकिन मौजूदा स्थिति जो तस्वीर पेश कर रही है, उससे तो सरकारी दावों के उलट ही नजर आ रहा है। आयुष शिक्षा की बात करें तो आलम यह है उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय को इन दिनों...
हरिद्वार जिला कारागार में एचआईवी की दस्तक, 16 युवा कैदियों में पुष्टि
हरिद्वार। जानलेवा बीमारी एचआइवी एड्स ने हरिद्वार के जिला कारागार रोशनाबाद में दस्तक दे दी है। राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा हाल ही में कारागार में करवाई गई जांच में 16 कैदी एचआइवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बीमारी की चपेट में आने वाले सभी कैदी युवा बताए जा रहे हैं।
हरिद्वार जिला कारागार में 16 कैदियों के एचआइवी पॉजिटिव...
विवाहिता को मारपीट कर घर के बाहर फेंक गए ससुराल वाले
रुड़की। एक विवाहिता को उसके पति एव ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे उसके मायके के बाहर फेंक कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार मुक़र्रबपुर निवासी जहूर आलम की 25 वर्षीय पुत्री की शादी करीब दो वर्ष पहले...
मैड ने रिस्पना उद्गम स्थल पर चलाया सफाई अभियान
देहरादून। देहरादून के शिक्षक छात्रों के संगठन मेंकिग अ डिफरेन्स बाय बीइंग द डिफरेन्स (मैड) संस्था ने अपनी साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत रविवार को एक सफाई एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया। अभियान के तहत संस्था ने रिस्पना पुनर्जीवन पर चल रही मुहिम को आगे बढ़ाते हुए रिस्पना नदी के आसपास का कचरा साफ किया।
रविवार के अभियान के अंतर्गत...
आओ साईकिल चलाएं मुहिम में 1000 बच्चों ने लिया भाग
रुड़की, रुड़की में पेट्रोलियम मंत्रालय व एचपीसीएल के तत्वावधान में आयोजित आओ साइकिल चलायें मुहिम में विभिन्न स्कूलों के क़रीब 1000 बच्चों के साथ नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता रुड़की वोट क्लब से आरंभ होकर, चंद्रशेखर चौक, सिविल लाइन, रुड़की टाकीज चौक से नहर किनारा होती हुई, गणेशपुर, मालवीय चौक आदि से होती हुई वोट क्लब में...
सिविल अस्पताल में दीवार तोड़कर घुसी बस, आठ घायल
रुड़की। रुड़की सिविल अस्पताल में देर रात एक अनियंत्रित बस दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी। हादसे में ड्राइवर समेत कुल आठ लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी को बचाने के चक्कर में हुआ।
रुड़की में यह हादसा करीब रात 11:40 पर हुआ जब देहरादून की ओर से स्पीड में आ रही...
क्रिसमस के रंग में रंगा शहर, सोमवार को चर्चों में होगी प्रार्थना
देहरादून। रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए द्रोणनगरी में प्रभु यीशु के जन्म के इंतजार में हर कोई बेसब्र है। मसीही समुदाय के लोग कैरल गाकर घंटाघर समेत विभिन्न जगहों पर प्रभु का संदेश बांट रहे थे। रात 12 बजते ही चर्च में घंटे बजते ही शहर में क्रिसमस का जश्न मनाया जाने लगा।
बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे...
एटीएम कार्ड से कैश उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार
रुड़की। झबरेड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में एटीएम हैंग कर और एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
रविवार को एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रवि पुत्र चन्द्र निवासी ग्राम मनोहरपुर थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश और श्रवण कुमार पुत्र तेलू...


























































