पेयजल लाइन फटी, 45 मिनट में पांच लाख लीटर पानी बर्बाद
देहरादून। एडीबी विंग के कारनामे भी गजब है। लाइन की टेस्टिंग करने के नाम पर महज 45 मिनट में एडीबी विंग ने जल संस्थान का पांच लाख लीटर पानी बर्बाद कर दिया। यही नहीं, बुद्धा चौक पर जिस जगह पानी बर्बाद हुआ वहां पहुंचने में भी आधा घंटा लगा। तब जाकर लाइन को बंद किया गया और लोगों ने...
ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीआरपीएफ सबसे आगे
देहरादून, महाराणा स्पोर्ट कालेज देहरादून में चल रही 66वीं आल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन तक खेल के मुकाबलों में सीआरपीएफ की टीम 67 अंको के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि बीएसएफ और पंजाब की टीम 65 के बराबर अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
बुधवार के खेल में मनीष रावत ने उत्तराखंड पुलिस के लिए...
खुशखबरीः आधार कार्ड से ना जुड़ने वालों को भी मिलेगी पेंशन
देहरादून। समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं की करोड़ों की रकम लाभार्थियों के खातों में नहीं भेजी गई है। इसमें बड़ी तादाद में पेंशन का बजट जिलों में ही पड़ा है। सरकार ने ऐसे पेंशनरों को राहत देते हुए फैसला लिया है कि आधार से न जुड़ने वाले पेंशन लाभार्थियों को भी पेंशन की धनराशि जारी की जाए।
विधवा,...
आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 20 लाख लूटे
देहरादून, राजधानी देहरादून स्थित कालीदास रोड पर एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कैश कलेक्शन एजेंट से दिन-दहाड़े 20 लाख रुपये की लूट हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैश कलेक्शन एजेंट आशुतोष गुप्ता जीएमएस रोड से कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी उन्होंने अपनी बाइक कालिदास मार्ग पर साइड में खड़ी कर लघुशंका करने लगे। इसी...
जमीन की धोखाधड़ी में एसआईटी ने शुरू की जांच
देहरादून, सहसपुर थाना पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी के मामले में हाथी बड़कला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसआईटी से की थी। एसआईटी की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए, जिस आधार पर सहसपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस केे अनुसार, पीड़ित...
संयुक्त प्रयासों व जन भागीदारी से होगा रिस्पना का पुनर्जीवन: मैड
देहरादून, ईको टास्क फोर्स के संग मिलकर रिस्पना के पुनर्जीवन पर काम कर रहे देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ए डिफरेंस बाई बीइंग द डिफरेंस ने रिस्पना पुनर्जीवन पर जन भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। इसी क्रम में संस्था ने पद्मश्री चडीं प्रसाद भट्ट से उनके गोपेश्वर स्थित आवास में मुलाकात की, दो घंटे की मुलाकात के...
मनीष रावत चमके, उत्तराखण्ड को मिला पहला गोल्ड
स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही आल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मनीष रावत ने उत्तराखंड पुलिस के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। 20 किमी रेस वॉक में उन्होंने यह सफलता हासिल की। उन्होने 1 घंटे 25 मिनट 37 सेकंड में रेस़ पूरी कर प्रथमस्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बीएसएफ के कुलवन्त सिंह (1 घंटे 26 मिनट 43 सेकंड) द्वितीय व सीआरपीएफ के जय भगवान (1 घंटे 27 मिनट 39 सेकंड) तृतीय स्थान पर रहे।
पुरूष वर्ग की...
योगी ने रावत संग की देहरादून में पूजा अर्चना और गौ पूजा
प्रातः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ मुख्यमंत्री आवास का भ्रमण किया। उन्होंने परिसर में स्थापित मन्दिर में पूजा-अर्चना की तथा गौशाला में गायों को गुड़ भी खिलाया। उन्होंने परिसर के प्राकृतिक सौन्दर्य तथा स्वच्छ पर्यावरण की सराहना की अौर गौशाला स्थापना की भी प्रशंसा...
सांध्यकालीन कक्षाओं का ‘जिन्न’ आया बोतल से बाहर
देहरादून। उच्च शिक्षा के हालातों को बेहतर करने के लिए एक बार फिर सांध्यकालीन कक्षाओं का 'जिन्न' बोतल से बाहर आ गया है। पहले जहां सरकार ने छात्रों की सहूलियत को देखते हुए इवनिंग क्लासेज की घोषणा की थी, वहीं इस बार राज्यपाल ने शिक्षा व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के मकसद से संस्थानों को सांध्यकालीन कक्षाएं संचालित करने...
सर्दियों में तंदुरुस्त रहने के लिए सेंके धूप और पीएं खूब पानी
सर्दियां अपने साथ स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव भी लेकर आती हैं, ऐसे में खुद को बीमारियों से कैसे बचाएं और सर्दियों का पूरा मजा कैसे लें, यह अच्छी तरह जान लेने की जरूरत है।
चिकित्सक की सलाह है कि सर्दियों में खूब धूप सेकें, क्योंकि ऐसा न करना विटामिन-डी की कमी, अवसाद, जोड़ों के दर्द, रोग प्रतिरोधक क्षमता में...


























































