बैलेट से चुनाव कराने से डरती है भाजपाः प्रीतम
देहरादून, भारतीय जनता पार्टी पर धोखाघड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भापजा वैलेट से चुनाव कराने से इसलिए डरती है क्योकि वह जानते हैं वे हार जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में जहां-जहां वैलेट पेपर का प्रयोग हुआ है वहां-वहां सत्ताधारी दल भाजपा चुनाव हारी है और जहां ईवीएम...
पारदर्शी खरीद को सरकार ने किया करार
देहरादून। गवर्नमेन्ट ई-मार्केट प्लेस के माध्यम से सरकारी विभागों में पारदर्शी, त्वरित एवं भ्रष्टाचार मुक्त अधिप्राप्ति (खरीद) व्यवस्था लागू करने के लिए वाणिज्य विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड सरकार के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। समझौता ज्ञापन पर राज्य सरकार की ओर से प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी एवं गवर्नमेन्ट ई-मार्केट प्लेस की ओर से...
जनवरी से नौ जिलों का होगा मास्टर प्लान तैयार
देहरादून। स्थानीय विकास प्राधिकरण के गठन के बाद उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) ने नौ जिलों में करीब 27 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल पर मास्टर प्लान तैयार करने की कसरत शुरू कर दी है। जनवरी माह से इन जिलों में मास्टर प्लान के लिए बेस सर्वे का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जबकि अल्मोड़ा जनपद में सर्वे कार्य...
कनासर रेंज में चली कैल के चार पेड़ों पर आरियां
विकासनगर। चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज में अवैध पातन का मामला प्रकाश में आया है। कैल के चार पेड़ों पर आरियां चला दी गई। रिजर्व फोरेस्ट में हुए अवैध पातन से महकमे में हड़कंप की स्थिति है। मामले ने वन विभाग की गश्त की कलई भी खोल कर रख दी है। हालांकि मामला प्रकाश में आने पर विभाग...
थाने से गायब हुए दुर्लभ कछुए, छिपाने में जुटा महकमा
हरिद्वार, रायवाला पुलिस ने बीती 22 दिसंबर को एक सेंट्रो कार से 16 कछुए के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद अपने अधिकारियों की पीठ भी थपथपा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। पत्रकारों के सामने अधिकारी ये बार-बार कह रहे थे कि हमारी टीम ने दुर्लभ प्रजाति के 16 कछुए पकड़े है।...
प्रशासन ने अवैध 280 पक्के निर्माणों को ढहाया
देहरादून, प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शीशमबाड़ा में सीआरपीएफ को आवंटित भूमि से कब्जे हटा दिए। करीब छह घंटे चले अभियान के दौरान एक दर्जन जेसीबी से 280 पक्के निर्माणों को ढहाया गया। इस दौरान कब्जाधारी रोने बिलखने लगे। उन्होंने शासन प्रशासन से घरों को ना उजाड़ने की गुहार लगाई।
अवैध निर्माण को पूरी तरह से हटाने...
फिस रेस की तैयारियों का लिया सीएस ने जायजा
देहरादून, औली में 15 से 21 जनवरी, 2018 तक आयोजित होने वाली फेडरेशन ऑफ इन्टरनेशनल स्कीइंग रेस (एफआईएस) की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने पर्यटक आवास गृह औली सभागार में सभी उच्चाधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने फिस रेस की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण...
28 सैंपलों में दो फेल, दूध सबस्टैंडर्ड
देहरादून, दिवाली पर्व के चलते खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण की ओर से लिए गए सैंपलों में 28 सैंपल की जांच रिपोर्ट बुधवार को विभाग को मिली। जिसमें दो सैंपल फेल आए। दूध सबस्टैंर्ड मिला, जबकि अन्य फेल सैंपल बेकरी से जुड़ा है।
खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण की टीम ने बीती दिवाली के चलते 75 सैंपल लिए थे, 28 सैंपल की जांच रिपोर्ट...
नौ राज्यों में जल विभाजन प्रबंधन का कार्य करेगा एफआरआई
देहरादून, वन अनुसंधान संस्थान और ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन प्रभाग के बीच विभिन्न परियोजनाओं का आंकलन करने और अधिकारियों व कर्मचारियों को परियोजनाओं के तहत प्रशिक्षण प्रदान करने का लेकर करार हुआ। पांच वर्ष के समझौते के तहत एफआरआई नीरांचल परियोजना में सम्मिलित राज्यों के अधिकारी एवं कर्मचारी व जनमानस की प्रशिक्षण आवश्यकताओं का आंकलन एवं प्रशिक्षण...
फिल्म ‘सोनू की टिट्टू की स्वीटी’ का पहला गाना हुआ लांच
नई दिल्ली, साकेत पीवीआर में बुधवार को आगामी कॉमेडी फिल्म ‘सोनू की टिट्टू की स्वीटी’ का पहला गाना लांच किया गया। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक लव रंजन सहित फिल्म के कलाकार नुशरत बरोचा, कार्तिक आर्यन और सनी सिंह भी मौजूद रहे। हनी सिंह इस गाने से अपनी वापसी कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए पूरी टीम...


























































