Page 136

उत्तराखंड: युद्धस्तर पर चल रहा हेमकुंड यात्रा मार्ग पर जमीं बर्फ को हटाने का कार्य

हेमकुंड
उत्तराखंड स्थित सिखों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग की बर्फ हटाने का कार्य तेजी से जारी है। अभी तक दो किलोमीटर पर कार्य पूरा हो गया है। अटलाकोटी ग्लेशियर प्वाइंट पर पांच सौ मीटर के ग्लेशियर हटाये जा चुके हैं। लगभग 150 मीटर बर्फ काटने का कार्य बाकी रह गया है। सेना के इंजीनियरिंग कोर...

चार धाम यात्राः सजने लगा बदरीनाथ पुरी धाम

चार धाम की यात्रा के लिए लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बदरीनाथ धाम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि धाम में इस वर्ष बर्फ के चलते बहुत कम क्षति हुई है। लेकिन समिति के कर्मचारियों और मजदूरों की ओर से यहां मंदिर परिसर और आसपास हुई क्षति के सुधारीकरण के साथ ही रंग रोगन का...

उत्तराखंड: महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग,जल्द होगा गठन

कांग्रेस
उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा की संस्तुति और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी परमिंदर कौर से प्राप्त पत्र के क्रम में उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित चार...

कुमाऊं की शान रही एचएमटी फैक्टरी में चला बुलडोजर

एचएमटी
उत्तराखंड के कुमाऊं की शान रही एचएमटी फैक्टरी का आवासीय परिसर ध्वस्त होने लगा है। यह कभी हजारों लोगों के रोजगार का माध्यम हुआ करती थी। वर्ष 1985 में स्थापित फैक्टरी का 1992 तक स्वर्णिम दौर रहा। कुप्रबंधन आर दूसरी वजहों से रानीबाग स्थित फैक्टरी बाद में गर्त में जाने लगी। केंद्र सरकार ने भारी उद्योग मंत्रालय ने 2016 में...

चार धाम यात्रा : समीक्षा बैठक में अधिकारियों पर बरसे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

पर्यटन
तीन मई से शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा को लेकर भले ही सरकार अति उत्साहित हो, लेकिन इस यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों पर आग-बबूला दिखे। पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को इस यात्रा की तैयारियों को लेकर जमकर लताड़ा। उन्होंने खुद ही कई सवाल उठाते हुए पूछा...

केदारनाथ मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने का समाचार भ्रामक

केदारनाथ
केदारनाथ मंदिर राष्ट्रीय धरोहर में शामिल नहीं होगा। केदारनाथ धाम को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के लिए संस्कृति विभाग की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं है और न ही भविष्य में ऐसी कोई योजना है। यह जानकारी शुक्रवार को संस्कृति विभाग सचिव हरिचन्द्र सेमवाल की ओर आयोजित बैठक में दी गई। दरअसल दैनिक समाचार पत्रों में 'केदारनाथ मंंदिर राष्ट्रीय धरोहर...

श्री बद्रीनाथ धाम तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा शुरू

बदरीनाथ
बद्रीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष आठ मई को खोले जाएंगे। कपाट खुलने पर भगवान बद्रीविशाल के अभिषेक के लिए तिल का तेल ले जाने के लिए गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा राजदरबार नरेंद्र नगर से आज शुरू हो गई है। शनिवार को मंदिर समिति के चेलाचेतराम धर्मशाला में दोपहर तक गाडू घड़ा के दर्शन होंगे। इसके बाद...

ऋषिकेश एम्स में उपकरणों-दवाइयों की खरीद घोटाले को लेकर सीबीआई ने की छापेमारी

aiims
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में दवाइयों और मशीनों की खरीदारी में 2 करोड़ से अधिक के घोटाले को लेकर सीबीआई की टीम ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में एम्स से जुडे अधिकारियों, निजी कंपनियों और लेखा अधिकारियों के यहां शुक्रवार की सुबह 24 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। इस दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो ने...

चंपावत: मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा कर फूंका चुनावी, तल्ला देश क्षेत्र के लिए की कई घोषणाएं

धामी
चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री चुनावी मोड में आ गए हैं। वह गुरुवार को चंपावत के तल्ला देश क्षेत्र में विख्यात और पवित्र धाम बाबा गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद मंदिर परिसर में एक जनसभा...

उत्तराखंड: चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा, अध्यक्ष ने किया स्वीकार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को अपना इस्तीफा सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए थे। अब इसी...