Page 1342

पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए दो बदमाश गिरफ्तार

भाजपा
रुड़की, कलियर से बैटरी चोरी और पुलिस पर फायरिंग करने की घटना का एसपी देहात ने सिविल लाइन कोतवाली में खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 20 दिसंबर की रात्रि अज्ञात बदमाशों ने धनोरी स्थित भारती इंफ्राटेल टावर का दरवाजा तोड़कर 28 बैटरी...

उधार की सांसों पर 108 आपातकालीन सेवा

विकासनगर, प्रदेश सरकार की ओर से बजट रिलीज न होने के कारण एक बार फिर 108 एंबुलेंस सेवा के संचालन पर संकट खड़ा हो गया है। बजट जारी न होने के कारण ना तो एंबुलेंस की रिपेयरिंग हो पा रही है और ना ही कर्मचारियों को वेतन मिल पा रहा है। आलम यह है कि वर्तमान में इस जीवनदायिनी...

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट अस्पताल में भर्ती

देहरादून, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट को सीने में इन्फेक्शन तथा खांसी बढ़ने के कारण रविवार को देहरादून स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। यूकेडी के महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री, दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी, जयदीप भट्ट, केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, उत्तम सिंह रावत ,शैलेश गुलेरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं...

सहयोग निधि से चकराता मंडल को 20 लाख का देने लक्ष्य

चकराता। आर्यसमाज मंदिर में भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आजीवन सहयोग निधि के रूप में चकराता मंडल को 20 लाख रुपये का देने लक्ष्य दिया गया। बैठक से पूर्व प्रथम बार चकराता आए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर का कार्यकर्ताओ ने ढोल व फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। रविवार के बैठक को संबोधित करते...

कुरीतियों को समाप्त करने के लिए मिलजुल कर करना होगा कार्य: न्यायमूर्ति राजीव शर्मा

खटीमा। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर में लोगों को कानून के बारे में जानकारियां दी गई। इस दौरान शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई। रविवार को ऊधम सिंह नगर द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौहम्मदपुर भुड़िया में वरिष्ठ न्यायाधीश/अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति राजीव शर्मा...

बेंगलुरु पहुंचे योगी ने कांग्रेस को देश के लिए बोझ बताया

लखनऊ/बेंगलुरु, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेंगलुरु में कहा कि कांग्रेस देश के लिए बोझ है, उन्होंने कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर भी कानून व्यवस्था को लेकर जमकर प्रहार किया। योगी आदित्यनाथ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे और भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान योगी ने कहा कि, "कर्नाटक की कानून व्यवस्था एकदम चरमरा गयी है,...

दिल्ली में 6 दिनों में 44 लोगों की ठंड से मौत

नई दिल्ली, एक ओर जहां नए साल से शुरू हुई ठिठुराने वाली ठंड प्रतिदिन नए रिकॉर्ड दर्ज कर रही है। वहीं दूसरी ओऱ राजधानी दिल्ली में पिछले 6 दिनों में 44 लोगों की मौत ठंड के कारण हुई है। सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट (सीएचडी) के अनुसार, अकेले जनवरी महीने में यानी इसी वर्ष 6 दिनों में 44 मौत और पिछले...

हरिद्वार में बढ़ी भिखारियों की तादाद, प्रशासन ने गिरफ्तार कर भेजा भिक्षुक गृह

हरिद्वार। हाड़-कंपाती इस सर्दी के मौसम में भी धर्मनगरी में सैकड़ों भिक्षुकों ने डेरा जमा रखा है। भिखारियों की बढ़ती इस तादाद को देखते पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में अभियान चलाकर सभी महिला और पुरुष भिखारियों को भिक्षुक-गृह भेजा। पुलिस ने इस अभियान को शुरू कर भारी मात्रा में भिखारियों को भिक्षुक गृह पहुंचाया। बतादें कि डीएम हरिद्वार दीपक...

पहाड़ में बर्फ तो मैदानों में कोहरे से बढ़ी ठंड

उत्तराखंड
देहरादून। राजधानी सहित प्रदेश भर में पिछले दो दिन से शीतलहर का कहर जारी है। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ठंड के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत सभी मैदानी इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में...

चोरी किये गये मोबाईल फोन के साथ तीन चोर लोग गिरफ्तार

देहरादून, 5 जनवरी को शुभम कश्यप, थाना पटेलनगर,में लिखित सूचना दी कि, "मेरी दुकान ब्राह्मणवाला में अज्ञात चोरों ने ताला तोडकर मोबाईल फोन एवं नगदी चोरी कर ली। जिसके संबंध में थाना हाजा पर मु.अ.स 06/18 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया।" घटना के अनावरण हके लिये सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी पटेलनगर महोदय के निर्देशन प्रभारी निरीक्षक के दिशा...