मोबिलिटी प्लान बनने के बाद ही मेट्रो डीपीआर को स्वीकृति
देहरादून। मेट्रो रेल परियोजना को सुव्यवस्थित बनाने के लिए अभी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को स्वीकृति मिलने में थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अब परियोजना की डीपीआर को कैबिनेट में रखने से पहले उसका कॉम्प्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान (व्यापक गतिशीलता योजना) तैयार किया जाएगा। मार्च माह तक प्लान तैयार हो जाएगा और फिर डीपीआर को कैबिनेट में रखा जाएगा।
उत्तराखंड मेट्रो...
बीजेपी सरकार जाति व धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है : राहुल गांधी
नई दिल्ली, बहरीन में सरकारी मेहमान के तौर पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वहां प्रवासी भारतीयों के ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडिया ऑरिजन (जीओपीआईओ) को संबोधित करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांट रही है।
पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने के बाद राहुल भारत के बाहर...
पशुओं को सर्दी कर सकती है बीमार
कड़ाके की सर्दी और शीत लहर से जहां आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं पशुओं के भी बीमार होने का खतरा कम नहीं है। अगर इस मौसम में पशुओं के रहन-सहन और आहार का ठीक तरह से इंतजाम नहीं किया गया तो पशु के स्वास्थ्य व दुग्ध उत्पादन की क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
पशु चिकित्सक की सलाह है...
नौ साल से फरार आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
देहरादून, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड ने नौ साल से फरार ईनामी व शातिर अपराधी नसीम उर्फ मोटा को सोमवार को मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। आरोपी ने वर्ष 2008 में अपने साथियों के साथ मिलकर थाना ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत वादी डा. नईम निवासी ज्वालापुर हरिद्वार के घर पर घुसकर नगदी व लाखों के जेवर की चोरी को अंजाम...
फिस रेस स्थगित, अब 16 फरवरी से होगा आयोजन
देहरादून। उत्तराखंड सरकार की ओर से 15 से 21 जनवरी, 2018 तक आयोजित कराए जाने वाली एफआईएस (फिस) स्की रेस खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी गई है। अब यह रेस 16 से 22 फरवरी के बीच होगी।
सोमवार सचिव पर्यटन दलीप जावलकर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि फिस रेस कराए जाने की पूर्ण तैयारी युद्धस्तर...
भारतमाला परियोजना से 10 हजार करोड़ की सड़कें स्वीकृत
देहरादून, केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड के लिए भारतमाला परियोजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 570 किलोमीटर लंबाई की कुल 5 सड़कें मंजूर की हैं। इन सभी सड़कों पर निर्माण कार्य अगले 6 माह में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इन 5 मार्गों में 94 किलोमीटर लंबाई का बैजनाथ-थराली-कर्णप्रयाग मार्ग, 147 किलोमीटर लंबाई का...
सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है बंड के नौ गांव
गोपेश्वर, यदि सलुड का रम्वाण ने यूनिस्को ने विश्व धरोहर माना तो इस धरोहर को संजोने और संवारने में गांव की कई पीढियों के साथ-साथ नई पीढी का भी योगदान रहा है। ठीक उसी तरह चमोली जिले के बंड क्षेत्र के 9 गांवों के लोग आज भी पांडव लीला व जीतू बग्डवाल नृत्य को संजोये हुए है।
बंड के इन...
ऋषिकेश में हुई सड़क दुर्घटना, दो लोगों की मौत
ऋषिकेश में एक साथ स्कूटी, मोटरसाइकिल, दो ट्रक, सूमो और ऑल्टो आपस में टकरा गए, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।पुराने बस अड्डे के सामने हुआ यह भयंकर हादसा। ऋषिकेश में आज सुबह पांच गाड़ियों की हुई...
लूट की झूठी सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप
हरिद्वार, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की सूचना पुलिस की तहकीकात में फर्जी साबित हुई। पुलिस ने अब झूठी सूचना देने वाले को जमकर लताड़ लगाई है।
पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर क्षेत्र में राजमार्ग पर दिल्ली के एक परिवार की कार को दूसरी कार ने साइड मारकर रुकवा लिया। जिस पर कार सवार लोगों ने हल्ला मचा दिया और...
विदेशी सैलानियों का दल पहुंचा परमार्थ
ऋषिकेश, आस्ट्रेलिया से आयी शक्ति दुर्गा के नेतृत्व में साधकों का दल परमार्थ निकेतन पधारा। इस दल में विश्व के कई देशों से आये साधकों ने सहभाग किया। शक्ति दुर्गा के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में इस दल के सदस्य तीर्थनगरी में रहकर स्वयं को शान्त और प्रफुल्लित रखने के गुर को आत्मसात करेंगे।
शक्ति दुर्गा ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष...


























































