Page 1339

क्यो खून से लिखा खत ?

किच्छा। चीन की तर्ज पर भारत में भी जनसंख्या नियंत्रण काननू बनाने की मांग को लेकर नगर के वार्ड 11 स्थित सीता राम मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नरसिंहानंद सरस्वती के शिष्य यति  कृष्णानंद सरस्वती की अध्यक्षता में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के सर्वोच्च...

गुलदार की मौत से वन विभाग में खलबली

जसपुर क्षेत्र में हुई गुलदार की मौत ने वन विभाग में खलबली मचा दी। आनन फानन सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वनाधिकारियो ने बताया कि गुलदार का शव जसपुर के रायपुर गांव में मिला है। गुलदार के शव पर...

लाइन कटने से 150 गांवों में संचार नेटवर्क ठप

चकराता, चकराता-मसूरी मोटर मार्ग पर पाटीधार के समीप ओएफसी कटने से बीएसएनएल संचार सेवा दूसरे दिन भी ठीक नहीं हुई। एक प्राइवेट कम्पनी द्वारा अपनी लाइन बिछाने के चलते रोज़ाना ओएफसी लाइन कट रही है, लेकिन निगम के अधिकारी उनके विरुद्ध कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। जबकि संचार सेवा ठप होने से 150 गांवों का नेटवर्क खराब हो गया...

आरोपी लड़ सकेंगे निकाय चुनाव: सजवाण

ऋषिकेश,  डॉ आरके गुप्ता मामले में फंसे शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों को नगर निगम चुनाव लड़ने पर कानूनी अड़चनों को लेकर  बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सफाई दी। ऋषिकेश बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमाम तकनीकी पहलूओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि विगत 20 दिसम्बर को सरकार बनाम डॉ आरके गुप्ता...

तलाक देने पर अड़ा शराबी पति,पत्नी ने सिखाया सबक

रुद्रपुर, शक के चक्कर में एक पति ने अपनी 15 साल की व्याहता को तलाक देने का फैसला कर लिया। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीट भी डाला, समझा कर थकी पत्नी ने अब पति के होश ठिकाने लगाने के लिए उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया, हालांकि पुलिस कस्टडी में शराबी पति अपने...

प्रकाश पाण्डेय के निधन पर कांग्रेस हमलावार

देहरादून, जी.एस.टी. और नोटबंदी के कारण कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले प्रकाश पाण्डेय की मृत्यु पर कांग्रेस पार्टी केन्द्र व राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने प्रकाश पाण्डेय की मृत्यु की सूचना मिलते ही पहले मैक्स हास्पिटल जाकर...

मीडिया को सचिवालय प्रतिबंध कर कौन-सा कृत्य छिपा रही सरकार: प्रीतम सिंह

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सचिवालय में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि साल के शुरुआत में अच्छे कार्यों की उम्मीद होती है, लेकिन सरकार कुछ और ही करने में लगी है। उन्होंने सरकार से पूछा है कि सचिवालय में वो ऐसा क्या...

‘बीटल्स महोत्सव’ को लेकर पर्यटन विभाग की तैयारियां तेज

ऋषिकेश। ऋषिकेश में उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले 'बीटल्स महोत्सव' को लेकर राज्य के पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार सुबह विभाग के अधिकारियों ने महर्षि महेश योगी की चौरासी कुटिया का स्थल निरीक्षण कर उनसे संबंधित सभी संभावित तैयारियों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। बीटल्स के 50 वर्ष पूरे होने पर ऋषिकेश में...

रम्भा का अस्तित्व बचाने की मांग

ऋषिकेश। भाजपा के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ने तीर्थनगरी ऋषिकेश में चंद्रेश्वर नगर के उद्गम स्थल से निकलने वाली पवित्र रम्भा नदी का अस्तित्व बचाने के लिए राज्य सरकार से मांग की है। उन्होंने मंगलवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा रिस्पना और बिंदाल नदियों को 'नमामि गंगे' योजना का हिस्सा बनाने के ऐलान को...

डीएम ने की चारधाम ऑल वेदर रोड व रेलवे कार्यों की समीक्षा

गोपेश्वर। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार गोपेश्वर में चारधाम आॅल वेदर रोड, रेलवे और देवसारी जल विद्युत परियोजना की प्रगति से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चारधाम आॅल वेदर रोड को सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक बताते हुए इससे जुड़े कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा...