हिस्ट्रीशीटरों और बदमाशों को जिला बदर की पहुंची रिपोर्ट
रुद्रपुर- जनपद के गुंडे मवालियों, हिस्ट्रीशीटरों के अलावा अपराधिक प्रवृति के बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने खासी संख्या में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। गुंडा एक्ट में थाना जसपुर से लेकर कोतवाली खटीमा तक के बदमाश निरु द्ध किए गए हैं। इन बदमाशों को जिला बदर कराने की कार्रवाई के लिए एडीएम कोर्ट में मामला पहुंच गया है।...
29 जनवरी को देहरादून से शुरू होगी कांग्रेस की जन जागरण जागरूकता साइकिल रैली
29 जनवरी से कांग्रेस उत्तराखंड में प्रदेशव्यापी जन जागरण जागरूकता रैली की शुरुआत देहरादून में करने जा रही है जिस में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और बेरोजगारी नोटबंदी जीएसटी किसानों की आत्महत्या जैसे विषयों को उठाकर जनता में अपनी पैठ बनाने की कोशिश करेगी।
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने बताया है कि, "सरकार की...
त्योहारों की भीड़ से लगा जाम, लोग परेशान
ऋषिकेश। लोहड़ी और मकर सक्रांति पर्व के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ से तीर्थ नगरी में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे शहर के लोगों ने तमाम परेशानियों का सामना किया। शनिवार को धर्म नगरी में दोपहर को श्यामपुर से लेकर मुनिकीरेती तक करीब एक घंटे जाम लगा रहा। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
यातायात पुलिस...
पांडेय प्रकरण में डबल इंजन सरकार को घेरेगी कांग्रेस
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने महंगाई, नोटबंदी, जीएसटी और किसानों की ऋण माफी को लेकर भाजपा की डबल इंजन सरकार को घेरते हुए कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा, देश-प्रदेश में चारों तरफ हाहाकार मचा है, फिर भी सरकार मुकदर्शक बनी हुई है। जनता दरबार के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। सरकार के...
जब चार यार मिले तो शुरु होता है मसूरी मे कैरम का खेल
हर साल जैसे जैसे ठंड बढ़ती है वैसे-वैसे मसूरी के हर नुक्कड़ या बाज़ार के कोने में जहां भी धूप निकलती है वहां मसूरी के लोग आपको कैरम खेलते नज़र आ जाऐंगे।
नवंबर के महीने में सर्दी शुरु होते ही बाज़ार में सन्नाटा छा जाता है जिसका भरपूर मज़ा यहां के दुकानदार उठाते हैं।यहां के दुकानदार, निवासी आपको पूरे शहर...
बढ़ी विधायक निधि की सीमा, सर्किल रेट में होगा इजाफा
देहरादून। राज्य में विधायकों की विधायक निधि में एक करोड़ रुपये सालाना की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही सर्किल रेट में वृद्धि पर भी मंत्री परिषद ने मुहर लगाई।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने जानकारी देते...
मकर सक्रांति पर बाजार गुलजार
ऋषिकेश। लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। घर-घर में महिलाएं परंपरागत तिल और गुड़ के लड्डू बनाने में व्यस्त हैं तो वहीं शनिवार को शहर के बाजार गुलजार नजर आए।
संक्रांति के दिन सुहागन महिलाएं एक-दूसरे को मिट्टी के सुघड़ (वाण) देंगी। सुघड़ में खिचड़ी, गन्ना, गाजर, हरा छोड़, बेर आदि सामग्री भरी जाती है।...
भेल ने डिस्पैच किया 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल जनरेटर
हरिद्वार। पूरी तरह स्वदेश में निर्मित 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल जनरेटर का सफल उत्पादन कर भेल ने एक बार फिर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस जनरेटर की आपूर्ति आंध्र प्रदेश पावर जनरेशन कार्पोरेशन (एपीजेंको) के कृष्णा पटनम थर्मल पावर प्रोजेक्ट हेतु की गई है।
शुक्रवार को एपीजेंको के निदेशक (थर्मल) एमपी सुन्दर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जनरेटर...
किलवेस्ट मशीन का सीएम ने किया शुभारंभ
देहरादून। ‘रिस्पना से ऋषिपर्णा नदी कार्यक्रम’ के तहत रिस्पना नदी की सफाई के लिए स्थापित किलवेस्ट मशीन का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सीएम ने एक मोबाइल ऐप का शुभारंभ भी किया। सीएम ने इस मौके पर कहा कि नदियों के संरक्षण के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ ही जनसहभागिता भी जरूरी है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र...
बंदरों के आतंक से परेशान लोग
विकासनगर। छावनी क्षेत्र में इन दिनो लोग बंदरो के आतंक से खासे परेशान है। जहां-तहां घूम रहे बंदरों के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने छावनी प्रशासन से बन्दरो को पकड़ने की मांग की है।
पूर्व में छावनी परिषद द्वारा बन्दरो को पकड़वाया गया था। जिसके बाद इनके आतंक से निजात मिली थी,...


























































