जनता के बीच पहुंचे त्रिवेंद्र, लोगों ने घेरा शिकायतों और फरियादों के साथ

0
824
मुख्यमंत्री ने राजकीय इण्टर काॅलेज गंगोलीहाट के खेल मैदान में आम जनता की समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यक्रमों से अलग हटते हुए खुद जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मौक पर ही लोगों की परेशानियों के हल के लिये जिलाधिकारी पिथौरागढ़ और अन्य अधिकारियों को आदेश दिये।
इस मौके पर 25.49 करोड़ रूपये की 14 विकास योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।  कार्यक्रम संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, “सरकार के 10 माह पूर्ण होने जा रहे है इन 10 माहों में प्रदेश में भ्रष्टाचार को पूर्णतः समाप्त करने में सरकार सफल रही है,मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना है। इस मुहिम को सफल बनाने में सभी से भागीदारी निभाने की उन्होंने अपील की।”
जनसमस्यां निवारण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल लागत 25.49 करोड़ रू की जिन 14 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया व 5 कृषकों को एक-एक लाख रूपये के कृषि ऋण के चैक वितरित किये गये। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं’ कार्यक्रम के अंतर्गत सभी को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की शपथ दिलायी। जनपद पिथौरागढ़ पूर्व में सर्वे के अनुसार 1000 बालकों पर 813 बालिकाएं थी जो इन 10 माहों में विशेष अभियान तथा जनता की जागरूकता के अनुसार 1000 पर 914 हो गयी है इसके लिये उन्होंने जिलाधिकारी को बधाई दी।