Page 1328

नाना पाटेकर ने श्री हरिमदिर साहिब में माथा टेका

पाटेकर
अमृतसर, बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर रविवार दोपहर मकर संक्रांति के अवसर पर अचानक माथा टेकने श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे तो वहां उनके प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। नाना की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बेताब दिखे। नाना ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। नाना पाटेकर ने कहा कि बचपन से ही...

टैक्स चोरी करनेवालों को जेल भेजने का सिलसिला तेज

नई दिल्ली, आयकर विभाग सहित तमाम कर संबंधी विभागों ने टैक्स चोरी करनेवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। कई मामलों में आरोपियों को सजा भी हुई। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि टैक्स संग्रहण से जुड़े विभागों ने पिछले कुछ समय में बड़ी संख्या में टैक्स चोरी करनेवालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की है।...

ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही दौर में हारकर बाहर हुईं वीनस

मेलबर्न, अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई हैं। वीनस को स्विट्जरलैंड की गैर वरीय बेलिंडा बेनसिच ने शिकस्त दी। बेनसिच ने वीनस को 1 घंटे 55 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 6-3,7-5 से मात दी। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज वीनस पहला सेट...

आइईएस एंड डीइएस ने जूनियर इंजीनियरों की भर्ती का किया विरोध

देहरादून,  इंडियन इंजीनियर सोसाइटी (आइईएस) एंड डिप्लोमा इंजीनियर संगठन (डीएएस) ने रैली निकालकर उपनल द्वारा जूनियर इंजीनियरों की भर्ती कराए जाने का विरोध किया। सोमवार को परेड मैदान स्थित धरना स्थल पर जूनियर इंजीनियर संगठन से जुड़े सैकड़ों युवक-युवतियों ने महारैली निकाली। जूनियर इंजीनियरों की चार मांगे हैं जिनमें जेई की भर्ती उपनल द्वारा बंद कराया जाए, सभी विभागों में...

फिल्म राइफलमैन जसंवत सिंह की शूटिंग देहरादून में जारी

फिल्म निर्देशक अविनाष ध्यानी भारत माता के उस वीर सपूत की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाने जा रहें है, जिसने 1962 के युद्ध में 72 घंटे तक चीनी सैनिकों से लोहा लिया था। इस वीर जवान का नाम था राइफलमैन जसवंत सिंह है, जिसकी गाथा को बड़े परदे पर उतारने जा रहे हैं। 1962 की भीषण लड़ाई के दौरान जसवंत सिंह रावत, ...

महिलाओं की मजबूती देंगे सस्ता ऋणः सीएम

देहरादून। किसानों के बाद अब राज्य में महिला सहायता समूहों को मजबूत करने के लिए सस्ते ऋण शुरू किए जाएंगे। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भानियावाला में डोईवाला क्षेत्र के लिए 29.19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 90 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास के मौके पर कई घोषणाएं की। रविवार को शिलान्यास कार्यक्रम के बाद...

बेटी बचाओ मुहिम के तहत महिलाओं ने निकाली कार रैली

देहरादून। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और कन्या भ्रूण हत्या रोकने को लेकर एक कार रैली का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि इसमें केवल महिला ड्राइवरों ने ही हिस्सा लिया। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास से फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री(फिक्की) की वूमन बिजनेस शाखा फिक्की लेडीस ऑर्गेनाईजेशन(फिक्की फ्लो)...

हिन्दू-बौद्ध अनुयायियों ने एक साथ मनाया मकर संक्रान्ति पर्व

ऋषिकेश, परमार्थ निकेतन में स्नान, दान, ध्यान, यज्ञ एवं गंगा तट की स्वच्छता के साथ विदेशी सैलानियों एवं लद्दाख से आए बौद्ध धर्म गुरू लामा, अनुयायी युवा भिक्षुनियां ने ऋषिकुमारों के साथ मकर संक्रांति पर्व को उल्लास के साथ मनाया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज एवं साध्वी भगवती सरस्वती के सानिध्य में मकर संक्रान्ति का पर्व को परमार्थ में आए अनुयायियों...

हावड़ा-दून सहित कई ट्रेनें पहुंची लेट, लिंक रद्द

Repairing work on railway track
देहरादून। राजधानी देहरादून से जाने वाली दून हावड़ा एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां घंटों विलंब से देहरादून पहुंची, जबकि लिंक एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों रद्द रही। जिस कारण यात्रियों व उनके परिजनों को कड़ाके की ठंड में परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार को हावड़ा से चलकर देहरादून आने वाली हावड़ा-दून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 7:35 मिनट से लगभग...

तराई में बिखरी पहाडी की संस्कृति की छटा

रुद्रपुर, उत्तरायणी मेले में पारम्परिक वाध्य यंत्रों के साथ ही पारमपरिक वेष भूषा के साथ गीतों की जुगलबंदी से पहाड़ी संस्कृति छटा तराई में देखने को मिली। गीत संगीत से सजी इस महफिल ने लोगों को पहाड़ की संस्कृति से रूबरू कराया। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। पर्वतीय संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य...