‘पैडमैन’ की शानदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए 10.26 करोड़
मुम्बई/नई दिल्ली, बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की शुक्रवार को रिलीज हुई 'पैडमैन' ने शानदार कमाई के साथ पहले दिन की शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन लगभग 10.26 करोड़ की कमाई की है। पैडमैन' की ओपनिंग अक्षय की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के जैसे ही हुई है। कम बजट में बनी इस फिल्म के 100 करोड़ क्लब...
सेंट्रल किचन के होंगे बहुत सारे फायदेः सीएम
देहरादून। स्कूलों में मध्याह्न भोजन के लिए केंद्रीयकृत किचन से बच्चों और उनके परिवारों पर बहुआयामी प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिहं रावत ने सुद्धोवाला में सेंट्रल किचन के लिए भूमि पूजन के मौके पर कहा कि अक्षय पात्र संस्था की यह बहुत अच्छी पहल है।
सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुद्धोवाला, देहरादून में द हंस फाउंडेशन एवं अक्षय...
उत्तराखंड में निवेश करेंगी ब्रिटिश कंपनियां
देहरादून। 27 फरवरी को यूनाइटेड किंगडम (यूके) के लगभग 10 कम्पनियों के प्रतिनिधि उत्तराखण्ड आएंगे। चिकित्सा, कौशल विकास, स्मार्ट सिटी आदि क्षेत्रों से जुड़ी हुई कम्पनियां उत्तराखण्ड में पूंजी निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की संभावना तलाश करेंगी।
इस सिलसिले में यूके के डिप्टी हाई कमिशनर एंड्रयू आयर ने सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से मुलाकात की।...
जवानों पर दर्ज एफआइआर के विरोध में यूकेडी ने किया प्रदर्शन, लिंक एक्सप्रेस रोका
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) महानगर इकाई ने जम्मू कश्मीर में 10 गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों पर दर्ज की गई एफआइआर के विरोध में देहरादून रेलवे स्टेशन में लिंक एक्सप्रेस को रोककर प्रदर्शन किया। यूकेडी ने केंद्र सरकार व जम्मू कश्मीर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
यूकेडी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे यूकेडी राजधानी स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए।...
तो अब ऋषिकेश के छात्रों को पढ़ने के लिए नहीं जाना होगा अपने शहर से दूर
ऋषिकेश, उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल ने श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी के शैक्षणिक परिसर के लिया ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत छिद्दरवाला में वन विभाग एवं विश्वविद्यालय के अधिकारीयों के साथ आवंटित होने वाली भूमि का मुआयना किया। इस अवसर पर वन विभाग के उप विभागीय अधिकारी भारत भूषण मारतोलिया एवं विश्वविद्यालय के...
शूटिंग के लिए टिहरी पहुंची श्रद्धा कपूर को भाया उत्तराखंड
नई टिहरी-शाहिद कपूर ने जहां नई टिहरी पहुंचने के चार दिन बाद भी अपने प्रशंसकों के सामने नजर नहीं आए। वहीं फिल्म की मुख्य अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने बीती शाम नई टिहरी पहुंचने के बाद अपने प्रशंसकों से अपनी खूब फोटो खिंचवाई और बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिए। इस दौरान प्रशंसकों ने उनसे गढ़वाली फिल्म में काम करने का...
बोर्ड परीक्षा को लेकर तनाव से दूर रहें परीक्षार्थी
ऋषिकेश। बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आते ही परिक्षार्थियों में तनाव बढ़ने लगता है। ऐसे में परिजन बच्चों को अध्यनरत महौल का एक वातावरण बनाए। जिससे छात्र—छात्राएं वैगर तनाव के अपने परीक्षा का तैयारी कर सके।
हरीचन्द गुप्ता आर्दश बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाध्यापिका पूनम रानी शर्मा का कहना है कि परीक्षा बोर्ड की हो अथवा कोई भी तनाव लेने...
मौसम ने ली करवट बारिश शुरू, ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फवारी शुरू
गोपेश्वर। मौसम विभाग का जैसा पूर्वानुमान था ठीक वैसा ही हुआ। राजधानी देहरादून सहित सूबे के कई हिस्सों में सोमवार की सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश के चलते एक बार फिर से ठंड में इजाफा हो गया है।
चमोली जिले में रविवार से मौसम बदला हुआ था। सोमवार की सुबह तक आसामान में बादल छाए थे। दोपहर बाद...
शादी का झांसा देकर विदेशी महिला का किया यौन शोषण,
ऋषिकेश। तीर्थ नगरी में योग सीखने आई एक विदेशी महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में आयरलैंड निवासी एक महिला वर्ष 2013 में योग सीखने के लिए ऋषिकेश आई थी। ऋषिकेश में उसकी मुलाकात विवेक अवस्थी...
उत्तरकाशी-चिन्यालीसौड़ दुर्घटना में घायलों और मृतक परिजनों को मिले उचित मुआवजा: कांग्रेस
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तरकाशी-चिन्यालीसौड़ मोटर मार्ग पर हुए सड़क दुर्घटना में मृतकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत से दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा दिए जाने तथा घायलों के उचित उपचार की भी मांग की है।
कांग्रेस प्रदेश...


























































