Page 1277

हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने में प्रशासन का सहयोग करे जनताः डीएम

हरिद्वार। महाशिवरात्रि के मौके पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने हरिद्वार की जनता से अपील की है कि अगर उनका साथ दें तो वो धर्मनगरी को अद्भुत, अकल्पनीय और अद्वितीय बनाना चाहते हैं। दीपक रावत चाहते हैं कि हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लोग जिला प्रशासन की मुहिम से जुड़ें। अपने काम की वजह से चर्चाओं में रहने...

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में बजट के लिये मांगी लोगों की राय

मुख्यमंत्री ने उत्तकाशी के गंगाणी में ’’आपकी राय-आपका बजट’’ कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के किसानों से सीधा संवाद कर उनकी बाते सुनी। उन्होंने प्रदेश के आगामी बजट में गांवो के विकास एवं कृषि क्षेत्र में सुधार के लिये किसानों के सुझाव लिये। जनता का बजट जनता से पूछकर ही बनाया जायेगा-मुख्यमंत्री इस पहल के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि, "आगामी...

उत्तरकाशी लिंगानुपात के मामले में देश व दुनिया में ब्रांड एम्बेसडरः सीएम

देहरादून। उत्तरकाशी जिले में 1000 पुरुषों पर 1097 महिलाएं हैं। उत्तरकाशी जिले ने बेटियों को सरंक्षण दिया है। यह देश व दुनिया के सामने एक उदाहरण है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को उत्तरकाशी जनपद के तहसील बडकोट के गंगाणी में पौराणिक, धार्मिक सांस्कृतिक बसंत मेले के शुभारंभ के मौके पर यह विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री...

होनहारों का सपना पूरा करेंगे गेल उत्कर्ष सुपर-100 केंद्र

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर राज्य के गरीब परिवारों के होनहार बच्चे अब प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए मंगलवार को न्यू कैन्ट रोड़ स्थित जनता मिलन हॉल में आयोजित समारोह में उत्तराखण्ड सरकार, गेल (इण्डिया) लिमिटेड तथा...

सुजवां में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल शहीद

देहरादून, उत्तराखंड का एक और लाल आंतकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया है। जम्मू कश्मीर के सुजवां में हुए आतंकी हमले के दौरान जवान राकेश रतूड़ी घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जम्मू कश्मीर के सुजवां में दो दिन पहले आतंकियों ने हमला किया था। इस दौरान आतंकियों...

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त

देहरादून। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश भर के शिवालयों में महाशिवरात्री पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर नगरभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ देर रात्री से ही जुटने लगी थी। मंदिर खुलते ही भक्त भगवान शिव के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजन करते नजर आए। शिवालयों में देर रात से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया है।...

10 साल के अस्तित्व ने दो गोल्ड और एक सिल्वर मैडल से किया राज्य का नाम रोशन

थाइलैंड के पटाया शहर में एशियन रोलर स्केटिगं स्पोर्ट्स एक्सपर्ट काउंसिल कमेटी जो एशिय़न देशों का संघ है, वहां के ओपन इंटरनेशन रूलर स्पोर्ट्स टूर्नामेंटमें में मूल रुप से उत्तरकाशी, चक्रगांव निवासी 10 साल के अस्तित्व डोभाल ने 10 फरवरी को 500 मीटर व 1000 मीटर स्केटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक और रिले रेस मे एक सिल्वर मैडल...

आजीवन सहयोग निधि में भाजपा ने जुटाई 4 करोड़ से ज्यादा राशि

देहरादून,  भाजपा देहरादून महानगर की पूरी आजीवन सहयोग निधि टीम ने 8000 से अधिक चेकों द्वारा 4 करोड़ 12 लाख रुपये अब तक जमा कराये हैं। यह जानकारी भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने दी। विनय गोयल को पार्टी कार्यालय में अपनी पूरी आजीवन सहयोग निधि टीम के साथ प्रेस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देहरादून...

सड़क पर दीवार लगाने से मार्ग छह घंटा बाधित

गोपेश्वर, चमोली जिले के पलेठी मोटर मार्ग पर ग्रामीण मातवर सिंह के दीवार लगाये जाने से छह घंटे तक मोटर मार्ग बाधित रहा। जिसे बाद में लोनिवि के अधिकारियों से वार्ता के बाद खोल दिया गया है। सोमवार को पलेठी के ग्रामीण मातवर सिंह ने सड़क के बीचों बीच दीवार बना दी। उनका आरोप है कि उन्होंने पूर्व में सड़क...

एम्स परिसर में खुली पुलिस सुरक्षा चौकी

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश प्रशासन द्वारा एम्स परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल एम्स के निदेशक डॉ रविकांत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने संयुक्त रूप से एम्स परिसर में पुलिस सुरक्षा चौकी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा...