Page 1276

प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में मेनका गांधी और सीएम त्रिवेन्द्र होंगे शामिल

देहरादून/रुद्रपुर,  गुरु गोविन्द सिंह के 351वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 15 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी शामिल होंगी। डाॅ. नीरज खैरवाल ने बताया कि, "एक दिवसीस दौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री 15 फरवरी को दोपहर दो बजे सफदरगंज एयरपोर्ट नई दिल्ली से हैलीकाॅप्टर...

वैलेंटाइन-डे पर पौधरोपण कर प्रकृति प्रेम का दिया संदेश

ऋषिकेश, निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल में बुधवार को वैलेंटाइन डे के उपलक्ष में एक पौधा प्रकृति के नाम के तहत पौधारोपण किया गया। इस मौके पर उड़ान के निदेशक डॉ. राजे नेगी ने बताया कि, "प्राचीन काल से ही भारत में प्रेम दिवस मनाने की परंपरा रही है। जिसे उस वक्त कौमुदी महोत्सव के रूप में मनाया जाता...

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद राकेश रतूड़़ी, विस अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून/हरिद्वार, जम्मू कश्मीर के सुंजवां में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल हवलदार राकेश रतूड़ी का पार्थिव शरीर बुधवार को हरिद्वार में पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने हरिद्वार स्थित श्मशान घाट पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ा कर अपनी श्रद्धांजलि देते...

पचौरी यौन उत्पीड़न के मामले की मीडिया में रिपोर्टिंग पर रोक नहीं

नई दिल्ली, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पर्यावरणविद् और टेरी के पूर्व प्रमुख आरके पचौरी की उनके खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न के मामले की मीडिया में रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज सुमित दास ने अपने फैसले में सभी मीडिया संस्थानों को सलाह दी है कि वे खबर छापने से पहले...

पहल: उत्तरकाशी ज़िला प्रशासन ने सरकारी दफ्तरों में की ये स्वच्छ पहल

उत्तरकाशी जिले में प्रशासन की एक नई पहल ने स्वच्छ उत्तरकाशी की तरफ सफर शुरू कर दिया है। इस मुहिम के तहत सभी विभागों को प्लास्टिक फ्री ज़ोन बनाने के लिये इको फ्रेंडली रिगांल से बने डस्टबिन सभी कार्यालयों में लगाये गये हैं। इस कवायद के लिए डीएम डॉ आशीष कुमार चौहान ने बताया कि, “पर्यावरण के लिए भी यह अच्छा...

चाय की प्याली से उठा उबाल अब किस और गिरेगा उत्तराखंड भाजपा संगठन 

देहरादून, कहते हैं राजनीति में ना कोई दोस्त होता ना कोई दुश्मन। मजबूत होता है तो सिर्फ एक मौका, इस मौके का अगर किसी ने अच्छे से फायदा उठा लिया तो उसकी कुर्सी की पकड़ मजबूत होती जाती है। लेकिन जरा सी चूक सत्ता की कुर्सी के पाव को उखाड़ने में देर नहीं करती। कुछ ऐसा ही नजारा है उत्तराखंड...

मोदी सरकार की नीतियों को लेकर उठाएंगे सवाल, समर्थन के लिए उत्तराखंड पहुंचे अन्ना

ऋषिकेश, अपने जीवन को समाज के लिए समर्पित करने के उद्देश्य को सार्थक करने में जुटे अन्ना हजारे एक बार फिर रामलीला मैदान में गर्जना करेंगे, जिसके लिए अन्ना ने देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अन्ना हजारे उत्तराखंड दौरे पर भी आए हैं। उनका पहला प्रवास ऋषिकेश के गौहरीमाफी से...

केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 29 अप्रैल को खुलेंगे

देहरादून ,विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ के धाम  2018 की यात्रा के लिए  29 अप्रैल  प्रातः  6:15 पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। परंपरा के अनुसार शिवरात्रि के दिन कपाट खुलने की तिथि  को तय किया जाता है।  श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि उखीमठ में विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि...

मीट कारोबारियों ने गंगा घाटों पर की सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

हरिद्वार। जन सेवा युवा समिति के अध्यक्ष विकास कुमार व उनकी टीम ने गंगा में बहाये जा रहे मांस के टुकड़ों को लेकर मीट कारोबारियों से ज्वालापुर के कस्साबान मौहल्ले में मंगलवार को बैठक कर विचार विमर्श किया। बैठक में मीट कारोबारियों ने भी गंगा में मिल रहे मांस के टुकड़ों पर हैरानी जताई जबकि जन सेवा युवा समिति...

इलाज के लिए तय करनी पड़ रही 28 किमी की दूरी

चकराता/विकासनगर। राजकीय एलोपेथिक अस्पताल मयरावना में तैनात स्टॉफ बीते एक सप्ताह से गायब हैं। अस्पताल पर ताला लटका हुआ है। लोगों को इलाज के लिए 28 किमी दूर चकराता और विकासनगर की दौड़ लगानी पड़ रही है। अस्पताल में एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय की तैनाती की गई है। लेकिन तीनों ही बीते एक सपताह से गायब हैं। लोगों...