Page 1271

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमडीडीए वीसी से भेंट कर स्वीकृत कार्य शुरू कराने की मांग

देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिछली कांग्रेस सरकार में स्वीकृत हुए कामों को पूरा कराने की मांग को लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव से मिले। इस दौरान स्वीकृत कार्यों को आज तक पूरा नहीं किया गया नाराजगी जताई। राजपुर रोड के पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एमडीडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात की।...

ट्रेन की चपेट मे आने से शिशु हाथी की मौत

हरिद्वार। ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत हो गयी है। घटना सुबह पांच बजे हरिद्वार देहरादून रेल ट्रैक पर कांसरो के नजदीक हुई। पार्क अधिकारियों के मुताबिक सुबह के वक्त हाथियों का झुंड रेल ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रही नंदा देवी एक्सप्रेस की चपेट में हाथी आ गया। हाथी...

निवेशकों को रिझाने के लिये अब ये करेगी उत्तराखंड सरकार

उत्तराखण्ड सरकार ने राज्य में निवेशकों को लाने के लिये इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन कराने का फैसला किया है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक हाई पावर्ड कमेटी का गठन किया गया है। इस बारे में शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली और आने वाले दिनों का रोडमैप तय...

अल्प संख्यकों की शिक्षा को किए जाएं मजबूत प्रबंधः सीएस

देहरादून। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए शिक्षा अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत बाल विकास सेवाओं की समुचित उपलब्धता, विद्यालयी शिक्षा में सुधार, उर्दू शिक्षण के लिए अधिक संसाधन, मदरसा शिक्षा का आधुनिकीकरण, मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति और मौलाना आजाद फाउंडेशन के माध्यम से शैक्षिक सुधार को गति प्रदान की जाए। मुख्य सचिव ने इस संबंध...

क्यों रो पड़ी डीएम को देखकर इस गांव की महिलाऐं?

उत्तरकाशी जिलाधिकारी आशीष चौहान ने आग के चपेट में आये सौणी गांव का दौरा क्या किया दर्द की कई तस्वीरें सामने आ गई।डीएम के गांव पहुंचते ही गांव की महिलाऐं अपने पर काबू नहीं कर पाई और डीएम से लिपटकर फफक फफक कर रो पड़ी। आग से प्रभावितों की मदद के लिये डीएम ने तुरंत आदेश जारी किये। साथ...

गीतांजली ज्वेलर्स के स्टोर पर ईडी का छापा,पीएनबी घोटाले से जुड़े हैं तार

देहरादून। देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले के तार देहरादून से भी जुड़ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने राजपुर रोड और देर रात कोटद्वार स्थित स्थित गीतांजली ज्वेलर्स के शोरूम पर छापेमारी की। देहरादून में यह छापेमारी शाम पांच बजे के करीब शुरू हुई करीब छह घंटे चली। वहीं कोटद्वार में निवार की सुबह करीब तीन...

नारी शक्ति की मिसाल हैं पूजा तोमर

वो कहते हैं ना कि जो आप पर बीती होती है वो कोई कभी नहीं भूलता,लेकिन उस आप बीती से बहुत कम लोग सीख लेते हैं और आगे बढ़ते हैं।आज हम आपकी मुलाकात कराते हैं एक ऐसी शख्सियत से जिसने अपनी आप बीती से सीखा और अपने जैसे कई लोगों का जीवन सवारा। देहरादून के अम्मावाल की रहने वाली 40...

छात्रों व शिक्षकों ने दिए बजट पर सुझाव

देहरादून,  आपका बजट-आपकी राय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों से संवाद किया और आगामी बजट के लिए उनके सुझाव लिए। इस अवसर पर 23 छात्र-छात्राओं ने आगामी बजट के लिए विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव दिए। इस दौरान सीएम ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। दून...

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने गु्प्तिल

ऑकलैंड,त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शानदार शतक (105) लगाकर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने रिकार्डों की झड़ी लगा दी। इस शतक के साथ ही गुप्टिल अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गुप्टिल ने 72 टी-20 मैचों में 2083 रन हो गए...

मोदी का छात्रों को गुरुमंत्र, प्रतिस्पर्धा नहीं, अनुस्पर्धा कीजिए

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के करोड़ों छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव से बचने के लिए सहपाठियों से प्रतिस्पर्धा के बजाय अनुस्पर्धा (स्वयं से स्पर्धा) का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने द्वारा किए गए पिछले कार्य से बेहतर काम करना चाहिए। मोदी ने कहा कि छात्रों को दूसरों को देखकर उनका अनुसरण करने...