जाम का झाम: तीर्थ नगरी में प्रशासनिक फरमान हुआ बेमानी
ऋषिकेश। प्रशासनिक फरमान तीर्थनगरी में लोगों के लिए शायद कोई मायने नहीं रखते हैं। कानूनी पाठ को तो धर्म नगरी में ठेंगा दिखाने वालों की लंबी फेहरिस्त है। फिर चाहे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर शहर की सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो वाहन व विक्रम वाहन हों या फिर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर अपना रोजगार चला रहे ठेली खोमचे...
आजादी के 70 साल बाद बिजली से रोशन होगा चमोली जिले का रतगांव
देहरादून । चमोली जिले के विकासखंड थराली के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र रतगांव देश की आजादी के सात दशक बाद बिजली से रोशन होगा। यह संभव हो पा रहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के आफिशियल ‘मोबाइल एप्प’ पर दर्ज शिकायत से। मोबाइल एप्प पर दर्ज शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने त्वरित कार्यवाही करतेहुए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया है।
सीएम कार्यालय को यूपीसीएल अधिकारियों ने बताया है कि इस कार्य को करने...
देवाल के कई गांवों का आज तक नहीं हुआ विद्युतीकरण
गोपेश्वर। जहां एक ओर चमोली जिले का विद्युत विभाग जनपद के सभी गांवों के विद्युतीकरण का दावा करता है वहीं आज भी चमोली जिले के दूरस्थ विकास खंड देवाल के आधा दर्जन से अधिक गांवों का अभी तक विद्युतीकरण ही नहीं हो पाया है।
विभाग के दावों की पोल शनिवार को देवाल के लौहजंग में जिलाधिकारी चमोली आशीष जोशी की...
राष्ट्रीय सुरक्षा: चीन की सीमाओं पर निगरानी के लिये जॉली ग्रांट होगा महत्त्वपूर्ण
ऋषिकेश, बीते कुछ दिनों से ऋषिकेश के आसमान में उड़ान भरते वायु सेना के फाइटर विमान अपनी धमक से उत्तराखंड की वादियों को हिला रहे हैं। और खास बात यह है कि यह विमान जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के रनवे को छूकर उड़ान भर रहे हैं जो कहीं ना कहीं इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में...
योग, ध्यान और भारतीय अध्यात्म में विदेशियों की रुचि बढ़ी
ऋषिकेश। विदेशियों मे भारतीय संस्कृति को अपनाने के लिए दीवानगी का आलम देखने को मिल रहा है। योग, ध्यान और अध्यात्म के साथ पतित पावनी मां गंगा की शरण सात समुन्दर पार से आये विदेशियों को खूब लुभा रही है।
ऋषियों-मुनियों की तपो भूमि तीर्थ नगरी तेजी से अब भारतीय संस्कृति व सभ्यता को संरक्षित और पुनर्जीवित करने का केंद्र...
कांग्रेसियों ने पीएनबी घोटाले पर केन्द्र सरकार का फूंका पुतला
ऋषिकेश। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए हजारों करोड़ रु. के घोटाले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान सांकेतिक जाम लगाकर नारेबाजी भी की।
शनिवार की दोपहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व मे बड़ी संख्या में कांग्रेस भवन में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने पीएनबी घोटाले को लेकर प्रदर्शन कर मोदी सरकार...
बागियों पर भाजपा हुई कठोर, प्रणव सिंह चैंपियन को दिया नोटिस
देहरादून। उत्तराखंड में राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेंस वाली सरकार के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत पर उन्हीं के सहयोगियों द्वारा करारा प्रहार किया जा रहा है। कांग्रेस से आए हुए लोग जिन्होंने कांग्रेस में खटास पैदा की थी, वही लोग भाजपा में भी खटास पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।...
नीरव मोदी कांडः जांच एजेंसी करेगी ह्विसलब्लोअर दुबे की तथ्यों की जांच
नई दिल्ली। नीरव मोदी कांड की जांच में मामले की परत दर परत खुलती जा रही है। इस बीच अपने को ह्विसलब्लोअर कहने वाले इलाहाबाद बैंक के पूर्व निदेशक दिनेश दुबे ने मीडिया के सामने आकर कहा है कि यूपीए सरकार चाहती तो इस घोटाले को रोक सकती थी। इस बीच इस मामले की जांच में शामिल एजेंसी की...
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने लगाई रिकार्डों की झड़ी
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भारतीय टीम ने 5-1 से जीत ली है। टेस्ट श्रृंखला में 2-1 से मिली हार को भुलाते हुए भारतीय टीम ने एकदिवसीय श्रृंखला में गजब का प्रदर्शन किया। खासकर कप्तान विराट कोहली ने रिकार्डों की झड़ी लगा दी।
कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के उन्हीं के घर में किसी एक...
सुनियोजित व व्यवस्थित तरीके से कार्य करे रेरा: डीएम
रूद्रपुर। जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण एवं रेरा को मुख्य उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन्हें निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ नागरिकों को सस्ते व किफायती दरों पर आसानी से आवास उपलब्ध कराने के साथ ही शहरों का सुनियोजित एवं चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी डाॅ. नीरज खैरवाल...


























































