सीएम उत्तराखंड मोबाइल एप ने दिलायी पेंशन व जीपीएफ की धनराशि
देहरादून। टिहरी जिले के सौड भदूरा निवासी भगवती प्रसाद उनियाल साल 2017 मार्च में राजकीय जूनियर हाई स्कूल सेमधार कोटाल गांव प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल से सेवानिवृत्त हो गए थे। लेकिन अभी तक न तो उनकी पेंशन शुरू हो पायी थी और न ही जीपीएफ का पूरा पैसा मिला था। इस सम्बन्ध में उन्होंने कई बार बीईओ प्रतापनगर और डीईओ...
यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव
विकासनगर। सरकार 18 अप्रैल से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के लिए सभी इंतजाम पुख्ता करने के दावे सरकार भले कर रही हो, लेकिन पछवादून जौनसार बावर से होकर गुजरने वाले यात्रा मार्ग पर सरकार के दावों की पोल खुल जाती है। यात्रा शुरु होने में मात्र चार दिन शेष हैं लेकिन अभी तक यात्रा मार्ग पर मूलभूत...
पुलिस का खजाना भरने का रिकॉर्ड बनाने वाले पहले आईपीएस बने खंड़ूरी
अपने दबंग और अलग अंदाज़ के लिए मशहूर नैनीताल एसएसपी जन्मेजय खंडूरी एक बार फिर चर्चाओं में हैं और इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा भरा गया पुलिस का खजाना।जी हां, पहले अपने दबंग अंदाज़ में डंडे के साथ फोटो लगाकर मुजरिमों के पसीने छुड़ाने वाले एसएसपी ने जहां एक तरफ नैनीताल हिल-स्टेशन का...
दून में ऑटो संचालकों की लूट रोकने के लिए ”सरकार सख्त”
(देहरादून) यात्रियों से मनमाफिक किराया लेकर ‘लूट-खसोट’ मचा रहे ऑटो संचालकों को सरकार राहत देने के मूड में नहीं है। सरकार ने एक मई से दून शहर में सभी ऑटो पर मीटर लगाने के आदेश दिए हैं। ऑटो संचालक सरकार पर दबाव बना रहे थे, लेकिन सरकार की ओर से स्पष्ट चेतावनी दे दी गई है कि एक मई...
शादी मे शराब नही पिलाने पर किया सम्मानित…।
ऋषिकेश। ऋषिकेश से 90 किलोमीटर दुर गज्जा रोड पर नरकोट मखलोगी में शराब मुक्त शादी की पहल की गई। इस पहल पर शादी वाले परिवार को सम्मानित किया गया।
मैती संस्था द्वारा चलाए जा रहे शादी में शराब नही संस्कार परोसिये कार्यक्रम के तहत मंगल गीतों के साथ ढोल दमौं के साथ अपने बच्चो की शादी करें का संदेश दिया...
बद्रीनाथ धाम के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने दी 39 करोड़ की मंजूरी
देहरादून। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत बद्रीनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की सुविधार्थ अवसंरचना विकास के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने 39 करोड़ तीन लाख 64 हजार की योजना को मंजूरी दे दी है। योजना का मुख्य उद्देश्य देश विदेश से बद्रीनाथ धाम पधारने वाले यात्रियों को न्यूनतम समय में दर्शन की सुविधा मुहैया कराना है। ताकि...
नहीं थम रहा उत्तराखंड में आईएएस का गुस्सा
देहरादून। उत्तराखंड में प्रोन्नत आईएएस और सीधी भर्ती के आईएएस अलग-अलग कारणों से नाराज चल रहे हैं। स्थिति इतनी विस्फोटक हो गई है कि जहां प्रोन्नत आईएएस पूरी तरह नाराज चल रहे हैं, वहीं सीधी भर्ती के आईएएस भी खुश नहीं हैं। इसका कारण विभागों के बंटवारे में मनमानापन बताया जा रहा है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देकर...
भाजपा ने बनाई थराली विधानसभा और निकाय चुनाव की रणनीति
गोपेश्वर। थराली के विधायक मगन लाल के आकस्मिक निधन से रिक्त हुई सीट पर होने वाला चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा व चुनौती बन गया। भाजपा हर हाल में इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। इसके लिए बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट को इस चुनाव का संयोजक बनाया गया है। भाजपा ने इस...
लग्न शुरू होते टूटी बाजार की खामोशी
ऋषिकेश। धर्मनगरी ऋषिकेश में शादियों का सीजन शुरू होते ही बाजारों का सन्नाटा टूटने लगा है। लग्न शुरू होते ही बाजार का ग्राफ आसमान पर है। नए जमाने की मांग और नित नए बदलते ट्रेंड का असर उन लोगों के सिर चढ़कर बोलता दिखा, जिनके यहां विवाह की रस्म अदा होनी है। बैसाखी पर्व पर विवाह समारोहों एवं शुभ...
बैसाखी पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
ऋषिकेश। बैसाखी पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी घाट सहित राम झूला एवं लक्ष्मण झूला क्षेत्र स्थित गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। सुबह से ही गंगा घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट मे रागी जत्थों ने सबद कीर्तन प्रस्तूत कर संगतों को निहाल किया।
बैसाखी स्नान का पुण्य...


























































