श्रमिक विकास संगठन का प्रदेश कार्यालय स्थापित
देहरादून। मजदूर दिवस के अवसर पर मंगलवार को आम आदमी पार्टी के अनुसांगिक संगठन 'श्रमिक विकास संगठन'(एसवीएस) के प्रदेश कार्यालय का राजधानी देहरादून स्थित न्यू ग्रीन रोड में उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर श्रमिक विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल नाथ ने अपने संबोधन में कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की स्थिति में सुधार लाने के लिए...
स्ट्रीट लाइटें जलाकर भूला विभाग
ऋषिकेश। यात्रा सीजन मे विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ऊर्जा निगम स्ट्रीट लाइटें जलाकर भूल गया है और लोगों को पर्याप्त समय बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
इन दिनों भले ही तीर्थ नगरी के उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती की मार झेलनी पड़ रही हो पर यहां दिन में भी खंभे पर...
निकाय चुनाव के लिए बीजेपी तैयार
हरिद्वार। निकाय चुनाव का मसला नैनीताल हाईकोर्ट में विचाराधीन है, तो वहीं बीजेपी ने वार्डों के आरक्षण की सूची जारी कर चुनावी बिगुल बजा दिया। अब चुनाव में हो रही देरी का सारा ठीकरा बीजेपी ने कोर्ट में लगी याचिका पर फोड़ दिया है।
निकाय चुनाव की तिथि की घोषणा को लेकर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि...
दून प्रेमी इन लोगों ने अपने प्रयास से प्रदूषण को किया “चक”
देहरादून और मसूरी की हरी भरी वादियों में जिन लोगों ने समय बिताया है उन्हें इन इलाकों के मौजूदा हालात देखकर निराशा सी होती है। कुछ ऐसा ही हुआ व्हेल्म बॉयज़ स्कूल में पढ़ चुके छात्र वेद कृष्णा के साथ। वेद फैजाबाद में यश पेपर के नाम से कागज़ का कारोबार करते हैं। प्लास्टिक,थर्माकॉल जैसे प्रदूषण फैलाने वाले पदार्थों...
ग्राफिक एरा में बने एक दिन में दो रिकॉर्ड
देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को दो और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिये। ये दोनों नये विश्व कीर्तिमान शानदार जायके से जुड़े हैं। कुल मिलाकर 50 तरह के 1500 पास्ता एक घंटा 43 मिनट में बनाकर टीम 33 ने आज का पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। इसके कुछ ही देर बाद टीम 25 ने 58 मिनट 46 सेकेंड्स...
सीसीटीवी और ड्रोन से लैस होगी कुंभ की सुरक्षा व्यवस्था
देहरादून। जल्द ही हरिद्वार में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को वाइफाई की सुविधा मिलेगी। कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद होगी। मेले में न सिर्फ सीसीटीवी लगेंगे बल्कि ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। मामले में प्रदेश के शहरी विकास मंत्री ने इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को प्रदेश के शहरी विकास मंत्री...
स्टार्ट अप यात्रा का ग्रैंड फिनाले देहरादून में चार से
देहरादून। आगामी 04-05 मई, 2018 को स्टार्ट अप यात्रा का ग्रैंड फिनाले देहरादून में किया जाएगा। इसमें उद्यम कौशल बढ़ाने के लिए प्राप्त 116 विचारों को जूरी के सामने रखा जाएगा। इनमें से 10 सर्वोत्तम आइडियाज का चयन जूरी द्वारा किया जाएगा। चयनित 10 युवाओं को 50-50 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। इससे पहले स्टार्ट अप के बारे...
पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा, मुकदमा दर्ज
सितारगंज। पुलिस सतर्कता विभाग ने सितारगंज में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक राम सिंह को 5500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। तरसेम सिंह निवासी सितारगंज की शिकायत पर जांच के बाद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की।
तरसेम सिंह ने पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने निवास प्रमाण पत्र, आय-प्रमाणपत्र तथा जाति प्रमाण-पत्र बनाने...
पर्यटन विभाग के घाटे को कम करेगा ये पीपीपी मॉडल
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की 18वीं बोर्ड बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों में देवी मंदिरों के लिए 12-12 बड़े प्रोजेक्ट बनाकर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रेकिंग रूट पर हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में साइनेज लगाये जाए जिससे बाहर से ट्रैकिंग के लिए आने वाले यात्रियों को रास्ता...
त्रिकालदर्शी हैली सेवा कराएगी बद्री-केदार के किफायती दर्शन
हरिद्वार। धर्म व्यक्ति के कर्मों को सुधार कर सन्मार्ग की प्रेरणा देता है और वेद सनातन धर्म के आधार हैं जो समाज को संस्कारवान बनाकर रचनात्मक विचारधारा से जोड़ते हैं। उक्त उद्गार हैं युवा संत त्रिकालदर्शी शिवमपुरी महाराज के थे, उन्होंने कांगड़ी ग्राम में गंगा तट से बद्री-केदार धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुभारम्भ हेतु भूमि पूजन करते हुए...


























































