मिसालः जरूरतमंद की जान बचाने को तोड़ा रोजा
देहरादून। कहते हैं किसी की जान बचाना सबसे बड़ा धर्म है। जाति और धर्म से उपर उठकर किसी के जीवन की रक्षा करने से बड़ कुछ नहीं। इसी को चरितार्थ करते हुए राजधानी देहरादून के एक शक्स ने रमजान में रोजा तोड़कर एक जरूरतमंद की जान बचाई। नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान...
पूर्व सरकार का शासनादेश त्रिवेंद्र सरकार के लिए बना सिरदर्द
हरिद्वार। हरीश रावत सरकार द्वारा पूर्व में जारी किया गया एक शासनादेश अब मौजूदा सरकार के लिए सिरदर्द बन गया है। मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत ने हरिद्वार में सालों से बह रही गंगा को स्कैप चैनल घोषित कर दिया था, जिसके बाद हरिद्वार में जिस जगह अभी कुम्भ लगता है वह अब गंगा नहीं, बल्कि एक कैनाल बनकर...
जिसके साथ होंगे यूथ और पक्का बूथ, वही होगा जीत का सिकंदर
गोपेश्वर। चमोली जिले के थराली विधान सभा उप चुनाव में युवा मतदाताओं की भूमिका जितनी महत्वपूर्ण होगी उतनी ही महिला मतदाताओं से भी इस चुनाव में उम्मीदवारों की भाग्य रेखा लिखी जायेगी, मगर उससे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि पोलिंग बूथ तक किस दल ने अपनी पकड मजबूत की है। युवा मतदाताओं को साथ लेकर अभी तो प्रमुख दल भाजपा...
अपनी हार और नंबर तीन की पार्टी के सामने समर्पण की खुशी मना रहे कांग्रेसीः भसीन
देहरादून। कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदुरप्पा के त्याग पत्र देने के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा मिठाई बांटने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस नेता यह मिठाई कर्नाटक में कांग्रेस की पराजय व उसके बाद तीसरे नंबर की पार्टी के सामने समर्पण करने की खुशी में बांट रहे हैं।
शनिवार को एक बयान में भाजपा...
कुम्हारों की कला पर आधुनिकता की मार
हरिद्वार। एक समय था जब मिट्टी के बर्तनों का ही उपयोग किया जाता था। समय बदला और उसके साथ धीरे-धीरे सब कुछ बदलता गया। प्राचीन कला पर आधुनिकता की ऐसी मार पड़ी की सभ्यता विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई। एक समय था जब कुम्हार मिट्टी के बर्तनों को बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। लेकिन धीरे-धीरे...
डोली मद्महेश्वर धाम के लिए रवाना, 21 को खुलेंगे कपाट
रूद्रप्रयाग/ऊखीमठ। भगवान मध्यमहेश्वर की डोली शनिवार को धाम के लिए रवाना हो गयी है। पंच केदार में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर (मध्यमहेश्वर) के कपाट 21 मई को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे।
शनिवार सुबह डोली ओंकारेश्वर मन्दिर से पहले पड़ाव रांसी के लिए प्रस्थान किया। जबकि 20 मई को डोली रांसी से गोण्डार और 21 मई को...
तूफान से उड़ी माणा और घिंघराण कालेज की छत
गोपेश्वर। जिला मुख्यालय समेत अनेक स्थानों पर आये तेज अंधड के कारण राइका माणा, घिंघराण के चार कमरो की छत उड़ गई वहीं स्कूल के पास ही के एक स्थानीय महिला के भवन पर पेड गिरने से भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी समेत वन विभाग व मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख...
प्रवासी भारतीयों ने परमार्थ गंगा आरती में किया सहभाग
ऋषिकेश। विश्व के 15 से अधिक देशों से आये प्रवासी भारतीयों ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात दल के सदस्यों ने परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में सहभाग किया।
प्रवासी भारतीयों के दल में दुबई, बैंकॉक, अमेरिका, इंग्लैण्ड, अबू धाबी व दुनिया के अन्य देशों के सैलानी परमार्थ निकेतन आये। वे...
येदियुरप्पा ने इस्तीफा देकर अटल जी के रास्ते का किया अनुसरण
नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के पहले ही त्याग पत्र देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी का अनुसरण किया।
श्री वाजपेयी ने वर्ष 1996 में लोकसभा में सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया था। वह बहुमत का आंकड़ा नहीं...
श्रद्धालुओं के लिए खुले रुद्रनाथ के कपाट
गोपेश्वर। साढे ग्यारह हजार फीट की उंचाई पर स्थित पंच केदारों में एक केदार रुद्रनाथ के कपाट शनिवार को वैदिक परम्पराओं व पूजा-अर्चना के साथ ब्रह्म मुहुर्त में सुबह पांच बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर सैकड़ो के तादाद में पहुंचे भक्तों ने रुद्रनाथ की जय उद्घोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना...


























































