डेढ़ किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

0
638
File Photo

हरिद्वार। पुलिस ने एक महिला को करीब डेढ़ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। घटना सिडकुल थाना क्षेत्र की है। शनिवार देर शाम सिडकुल थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी को गांव रावली महदूद में एक महिला द्वारा गांजे का कारोबार करने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजे के साथ एक महिला को भी गितार किया। पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई महिला ने अपना नाम कल्पेश्वरी पत्नी भीम सिंह निवासी पट्टी तनाई, चैबट्टाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल बताया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।