पहाड़ी खाने को अलग पहचान दिलायेंगे उत्तराखंड के मस्टर शेफ
(ऋषिकेश) उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में वैसे तो विभिन्न संस्कृतियों का मेल देखने को मिलता है, ऐसे में यहां के पारंपरिक खाने का पहाड़ी रंग कुछ और ही है। सीमित साधन और सीढी नुमा खेती के द्वारा हुआ अनाज यहां के स्वाद को और भी बढ़ा देता है। गढ़वाल मंडल हो या कुमाऊं मंडल दोनों के अपने पारंपरिक व्यंजन...
एमटीवी स्प्लिट्सविला-11 कुमाऊं में होगा शूट
देहरादनू। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस.चैहान ने बताया है कि परिषद द्वारा प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग सिंगल विंडो के माध्यम से प्रदान की जा रही है। मंगलवार को परिषद द्वारा टी.वी. सीरियल एमटीवी स्लिटविला-11 की शूटिंग की अनुमति प्रदान की गई है। इस टीवी सीरियल में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सन्नी लियोनी द्वारा अभिनय किया जा रहा...
मतदाताओं को दी ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी
गोपेश्वर। सुव्यवस्थित मतदात शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु ईवीएम जागरूकता रथ मंगलवार को थराली, देवाल, ग्वालदम, हरमनी, नारायबगड आदि जगहों पर पहुंचे। जहां पर लोगों को मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से वोटिंग...
हेमकुंड साहिब को रवाना हुआ पहला जत्था, केंद्रीय मंत्री पुरी ने किया रवाना
(ऋषिकेश) उत्तराखंड के चमोली में स्थित पांचवे धाम के रूप में विश्व विख्यात सिखों के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई से शुरू होने वाली है। मंगलवार को इस यात्रा में देश भर से आए सिख श्रद्धालुओं को ऋषिकेश से रवाना किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी इस यात्रा का हिस्सा बने। साथ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट...
EXCLUSIVE: भारत के आखिरी गांव माणा से निकला डांस की दुनिया का एकल्व्य!!
(देहरादून) सुनने में चाहे हैरान करे लेकिन यह सच हैं कि 21 साल का लड़का बिना किसी ट्रेनिंग, कोचिंग या क्लास के केवल टीवी और यूट्यूब के विडियो देखकर एक राष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में पहुंच गया। उत्तराखंड-चीन सीमा के माणा गांव का अनूप परमार महाभारत के एकल्व्य की तरह बिना किसी गुरू या फॉर्मल ट्रेनिंग के ही कलर्स पर...
पारा पहुंचा 39 के पार, भीषण गर्मी से लोग परेशान
हरिद्वार। शुरू होते ही गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। गंगा के तट पर रहने वालों का गर्मी के कारण हाल बेहाल है। गर्मी का आलम यह है कि पारा अपने शुरुआती दौर में सोमवार को 39 डिग्री पार कर गया। प्रचंड गर्मी के साथ बिजली कटौती ने कोढ़ में खाज का काम किया।
विदित हो कि गर्मी शुरू...
प्रशासन के सुस्त होते ही धर्मनगरी में मुस्तैद हुए अतिक्रमणकारी
ऋषिकेश। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के मद्देनजर अतिक्रमण को लेकर कुछ दिन पूर्व चलाए गए प्रशासनिक अभियान की एक बार फिर से हवा निकल गई है। शासन द्वारा चलाए गए महज तीन-चार दिनों तक अभियान के परवान चढ़ने से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। जिससे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर कई सवालिया निशान भी खड़े हो गए हैं।
पिछले एक...
दून अस्पताल की विशेष निगरानी में झाड़ियों में मिले नवजात शिशु
देहरादून। दून महिला अस्पताल में भर्ती दो नवजात शिशुओं को विशेष निगरानी में रखा गया है। इनमें एक लड़की व एक लड़का है। एक दिन पहले किसी ने दोनों नवजात शिशुओं को आईटी पार्क के पीछे झाडिय़ों में फेंक दिया था।
इसकी सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों नवजात शिशुओं को दून महिला अस्पताल...
स्कूल की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने खोला मोर्चा
देहरादून। एसोसिएशन फॉर पैरेन्ट्स एडं स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश राघव के नेतृत्व में माउंट लिटरा जी के अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने स्कूल पर मनमानी करते हुए शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने और अभिभावकों का मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया।
अभिभावकों का आरोप है कि भानियावाला के स्कूल मैनेजमेन्ट के द्वारा...
नेपाल में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीते 2 पदक
देहरादून। नेपाल में आयोजित द्वितीय काठमांडू क्योरगी पूमसे इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दुनियाभर के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। भारत लौटने पर स्कूल में दोनों खिलाड़ियों का भव्य अभिनंदन किया जाएगा।
नेपाल की...


























































