जान-बूझकर निकाय चुनाव टाल रही प्रदेश सरकार: किशोर

0
686

(हरिद्वार) कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया है, जिससे जनता उन्हें याद रख सके। प्रदेश सरकार जानबूझकर निकाय चुनाव को टाल रही है। नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा देना चाहिए।
पत्रकारों से बुधवार को बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि नमामि गंगे पर करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी गंगा की स्थिति जस की तस है। आज भी दर्जनों नाले गंगा में गिर रहे हैं। हरकी पैड़ी को नहर बताने वाले शासनादेश पर उन्होंने कहा कि पूर्व र्की सरकार से यदि कोई गलती हो गई हो तो उसे दुरुस्त कर संशोधित शासनादेश जारी करने को प्रदेश सरकार को अधिकार है।
उन्होंने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं अच्छी न होने का भी प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया। कहाकि यात्रा मार्ग पर पानी, दवाई जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं है। बेहतर सुविधाएं ने होने के कारण अब तक चारधाम यात्रा में दर्जनों श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 30 मई को वनवासी अधिकार दिवस मनाया जाएगा। हिमालय सरोकारों से जुड़े लोगों से इसमें भागीदारी की अपील भी की। कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है और निकाय चुनावों में वही इसका जवाब भाजपा को अवश्य देगी।