अमेजन के जेफ बेजॉस ने कमाई में बनाया रिकार्ड
नई दिल्ली/न्यूयार्क, ऑनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस ने कमाई में रिकार्ड बनाया है। बताया जा रहा है कि बेजॉस की कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर यानी करीब 10 लाख करोड़ रुपये हो गई है। ऐसा अमेजन के शेयर में आए उछाल के चलते हुआ है। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की संपत्ति 100 अरब...
मौसम विभाग ने दोहराई भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून, सूबे में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने एक बार फिर दोहराई है। मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रदेशभर में कहीं-कहीं अगले 36 घंटों में भारी वर्षा हो सकती है।
प्रदेश में भूस्खलन से विभिन्न सड़कों के बंद होने और खुलने का सिलसिला जारी है। राजधानी देहरादून में तेज धूप...
पौड़ी जिले के 21 मोटर मार्गों पर रात नौ बजे के बाद नहीं कर सकते यात्रा
कोटद्वार। पौड़ी जिले के 21 मोटर मार्गों पर रात नौ बजे के बाद की यात्रा पर रोक लगा दी गई है। डीएम सुशील कुमार ने सभी उप जिलाधिकारियों, परिवहन अधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि जिले चिन्हित 21 मोटर मार्गों पर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि नौ बजे से प्रातः पांच बजे तक वाहन संचालन पूर्ण...
युमना के उफान से उत्तरकाशी में आफत
उत्तरकाशी। गंगा व यमुना घाटी में सोमवार रात से शुरू हुई तेज बारिश का क्रम मंगलवार को जारी रहने से यमुनोत्री धाम से लेकर जानकीचट्टी तक तबाही मचा दी। उफनाई यमुना नदी के तेज बहाव ने मंदिर परिसर को जोड़ने वाला पुल बहा ले गया। भारी बारिश की सूचना मिलने पर डीएम व एसपी आपदा से हुए नुकसान का...
बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर
देहरादून। थाना पटेल नगर क्षेत्र के चंद्रबनी के पास एक बस ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुआ, सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचकर...
निगम की नोटिस के विरोध में बस्तीवासियों का प्रदर्शन
देहरादून। नगर निगम द्वारा नोटिस दिए जाने के विरोध में बस्तीवासियों ने अपनी अपनी बस्तियों में सरकार के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन कर नोटिस दिए जाने का पूरजोर विरोध किया। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ने सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी।
हाई कोर्ट के आदेश में हटाए जा रहे अतिक्रमण के बाद...
आधा दर्जन खोखा सहित नर्सरी ध्वस्त
ऋषिकेश, अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरान मंगलवार को अतिक्रमण के अंतर्गत आधा दर्जन खोखा सहित अवैध नर्सरी को तहस-नहस कर दिया।
उप जिलाधिकारी हरिगिरी नगर निगम के उपायुक्त उत्तम सिंह नेगी, पीडब्ल्यूडी, तथा एन एच के अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए ऋषिकेश हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर काले की ढाल पर आधा दर्जन अवैध खोखे को जहां पूरी तरह ध्वस्त...
आईबी और सीआरपीएफ के आगाह करने पर रेलवे सतर्क
नई दिल्ली, भारतीय रेल आतंकवादियों के सॉफ्ट टारगेट पर है, वे कभी भी हमला कर सकते हैं। ट्रेनों को डिरेल कर आतंकी संगठन जानमाल सहित रेलवे की राष्ट्रीय संपत्ति को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसका खुलासा रेलवे ने ही किया है।
नयी दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे के मुख्यालय के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) ने सभी मुख्य लोको...
देहरादून में खुलेगा सीबीएसई का ट्रेनिंग सेंटर
देहरादून में सीबीएसई का ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार 20 करोड़ रूपए की धनराशि भी स्वीकृत कर चुकी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) के क्षेत्रीय निदेशक श्री रणवीर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। मुख्यमंत्री ने देहरादून में सीबीएसई के ट्रेनिंग सेंटर हेतु भूमि आवंटन...
श्यामपुर न्याय पंचायत में हाथियों का आतंक
ऋषिकेश, श्यामपुर न्याय पंचायत के ग्राम सभा खड़क माफ़ खदरी के लोग जंगली हाथी के आतंक से आजकल सहमे हुए हैं। जंगली हाथी फसल तहस-नहस कर रहे हैं वन विभाग चैन की नींद सो रहा है। सोमवार की रात जंगली हाथी ने खादर के खेतों में न केवल दर्जनभर किसानों के खेतों को अपना निशाना बनाया बल्कि गांव के...



























































