Page 1038

एक टीवी एक्टर को फैन ने लिखा खून से खत

मुंबई, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों के घर के सामने अक्सर उनके फैंस की भीड़ देखी जाती है। वे अपने हीरो से मिलने और सेल्फी लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। पर इससे भी बढ़कर एक टीवी एक्टर के लिए उनकी एक महिला फैन ने किया है। टीवी सीरियल...

अटल अस्थि कलश यात्रा में टूटी राजनीतिक दलों की सीमाएं

ऋषिकेश, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का ऋषिकेश से विशेष लगाव रहा है।कई बार अटल जी ने ऋषिकेश में प्रवास भी किया। यही कारण है ऋषिकेश में अटल जी की अस्थियां पहुंचने पर राजनीतिक दलों की आपसी सीमाएं भी टूट गई। क्या कांग्रेस या भाजपा और क्या अन्य दल सभी अटल जी को नमन करने और अपनी श्रद्धांजलि देने...

नवोदय विद्यालय में राखी प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

गोपेश्वर, चमोली जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में छात्र-छात्राओं के माध्यम से तैयार की गई राखी की प्रदर्शनी लगायी गई। जिसका उद्घाटन स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय पीपलकोटी के चिकित्सक डा. सुशील यादव ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डा. सुशील यादव ने कहा कि छात्रों के भीतर जो कल्पनाशीलता व रचनात्मक सोच है वह सराहनीय है। उन्होंने छात्रों...

केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए हरिद्वार पुलिस देगी 30 लाख

हरिद्वार,  केरल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों की मदद के लिए चारों ओर से हाथ उठ रहे हैं। हर कोई अपने स्तर से मदद के प्रयास कर रहा है। सामाजिक संस्थाएं, सरकारें, बच्चे, बूढ़े सभी मदद के लिए आगे आए हैं। यही कारण है कि केरल में जल स्तर कम होने के बाद लोग अब राहत...

नवाजुद्दीन ने फिल्म ‘जीनियसः दिल की लड़ाई दिमाग से’ का किया प्रमोशन

नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी अगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जीनियसः दिल की लड़ाई दिमाग से' का प्रमोशन किया। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा सहित फिल्म की पूरी कास्ट भी मौजूद रही। इस मौके पर नवाजुद्दीन ने कहा कि मेरी अनिल सर के साथ पहली फिल्म है। उनके साथ काम करने का बहुत अच्छा अनुभव...

अमित साध वेब सीरीज ‘इंडिया स्ट्राइक्स-10 डेज’ में आएंगे नजर

नई दिल्ली, बॉलीवुड कलाकार अमित साध जल्द ही वेब सीरीज 'इंडिया स्ट्राइक्स-10 डेज' में नजर आएंगे। यह वेब सीरीज 2016 में हुए उरी आतंकवादी हमलों पर आधारित है। इस वेब सीरीज में अमित साध मेजर टांगो की भूमिका में नजर आएंगे। इस वेब सीरीज को लेकर अमित बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि मैं इस...

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 3 दिन में कटे ढ़ाई हजार चालान

(देहरादून) अभियान में जुटी उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस टीमों ने राज्य के अलग-अलग स्थानों में मोटरयान अधिनियम के तहत वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस ने रेड लाइट जंप, तेज रफ्तार, मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग, मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ले जाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने व नशे की हालत में वाहन...

देहरादून पुलिस लाइन में धूम-धाम से मनाया गया तीज महोत्सव

(देहरादून) पिछले सालों की तरह इस साल भी बीते गुरुवार को पुलिस लाइन देहरादून में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राधा रतूड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत वुमनिया बैंड द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति से की गई। तीज महोत्सव के दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।...

हत्या और बलात्कार के आरोपी को सजा-ए-मौत

ऋषिकेश, 2017 मे श्यामपुर स्थित दो सगी बहनों की हत्या व बलात्कार के आरोपी सरदार परवान सिंह को न्यायालय द्वारा एक वर्ष से भी कम समय मे ही पोक्सो एक्ट के तहत सजा ए मौत(फांसी) का ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया। 15 जून 2017 को सीता श्रेष्ठ पत्नी सूरत श्रेष्ठ निवासी किरायेदार अमरजीत सिंह पंजाब एंड सिंध बैंक श्यामपुर निवासी द्वारा...

संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर की हड़ताल

गोपेश्वर, कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो घंटे का सांकेतिक धरना देकर जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। गढवाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने गुरुवार को यात्री विश्राम गृह, पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी सभी को दो घंटे तक बंद रख कर अपना...