उत्तराखंड: फिलहाल पेट्रोल-डीजल पर टैक्स नहीं घटाएगी राज्य सरकार
राज्य में पेट्रोल और डीजल पर फिलहाल टैक्स कम नहीं होगा। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों पर सबसे कम वैट लिया जा रहा है।
पंत ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही पेट्रोलियम पदार्थों से पांच प्रतिशत सेस कम कर चुकी है। ऐसे में अब टैक्स कम करना राज्य सरकार के हाथ में नहीं...
चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में फिर की घुसपैठ, चार किमी अंदर तक घुसे
चमोली से सटी सीमा पर बाड़ाहोती क्षेत्र में एक बार फिर चीनी सैनिकों की घुसपैठ की सूचना है। बताया जा रहा है कि बीते माह अगस्त में तीन बार चीन सैनिक क्षेत्र में करीब चार किमी तक अंदर तक घुस आए। हालांकि, चमोली की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने ऐसी किसी जानकारी होने से इन्कार करते हुए कहा कि इस...
उत्तराखंड सरकार अब भगोड़े डॉक्टरों से वसूलेगी जुर्माना, प्रमाण पत्र होंगे निरस्त
देहरादून। उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां चिकित्सा व्यवस्था आम आदमी तक नहीं पहुंच पा रही है। अब सरकार ने उन चिकित्सकों पर एक करोड़ रुपये का अर्थदंड लगाने की तैयारी की है जो सरकार की मदद से डाक्टरी की पढ़ाई करने के बाद प्रदेश से बाहर चले जाते हैं। यानी रियायती दरों पर मेडिकल कॉलेज से पढ़कर...
शहीद विक्रम बत्रा पर करण जौहर बनाएंगे बायोपिक
नई दिल्ली, कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा का आज 46वां जन्मदिन है। विक्रम बत्रा सात जुलाई, 1999 को 24 साल की उम्र में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे।
देश के लिए 24 साल की उम्र में अपनी जान देश के लिए न्यौछावर करने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी किसी के लिए भी...
‘मेरिल स्ट्रीप अवार्ड’ से सम्मानित होंगी एेश्वर्या बच्चन
नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को अभिनय की दुनिया में उत्कृष्ट काम के लिए 'मेरिल स्ट्रीप अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें पहले 'वीमेन इन फिल्म एंड टेलीविजन (डब्ल्यूआईएफटी) इंडिया अवार्ड्स' की ओर से दिया जा रहा है।
‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ वेबसाइट के मुताबिक यह सम्मान ऐश्वर्या को शनिवार को वाशिंगटन के हयात रीजेंसी में...
आईसीसी महिला चैंपियनशिप के लिए श्रीलंका जाएगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
दुबई, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आईसीसी महिला चैंपियनशिप के तीसरे दौर के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। भारतीय महिला टीम 11से 16 सितम्बर तक श्रीलंका का दौरा करेगी। वहीं,दक्षिण अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी।
आईसीसी महिला विश्व कप 2021 के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में निचले चार पायदान पर चल रहे श्रीलंका, भारत, वेस्टइंडीज और...
प्रदेशभर के प्राइवेट स्कूलों पर कसेगा सरकारी शिकंजा
(देहरादून) प्रदेशभर में विद्यालयी शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए सरकारी स्तर पर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं मनमानी करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर भी सरकार ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने एनसीईआरटी किताबों को लागू न करने और अन्य प्रकाशकों की महंगी पुस्तक...
तेज गर्जन के साथ हुई जोरदार बारिश, तरबतर हुई तीर्थनगरी
ऋषिकेश। मानसूनी बादलों ने मंगलवार को बारिश की झड़ी लगाकर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों को तरबतर कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बरसात से नाले-नालियां उफना चले और निचले स्थानों पर सड़कें-गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। जगह-जगह जलभराव से घंटों जनजीवन ठहरा रहा और इस वजह से सरकारी दफ्तरों समेत स्कूल-कालेजों में उपस्थिति भी घट गई।
रिमझिम...
खदरी में चल रहा नशे का अवैध व्यापार, जान जोखिम में डालकर कर रहे नदी पार
ऋषिकेश। ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र के श्यामपुर न्याय पंचायत अन्तर्गत ग्राम सभा खड़क माफ़ में नशे का अवैध व्यापार जोरों पर है लेकिन प्रशासन को इसकी खबर नहीं है।
ग्राम सभा खड़क माफ के खदरी में जहां शाम ढलते ही प्राथमिक विद्यालय के समीप बनी पानी की पुरानी खाली टंकी पर नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है जिससे आने जाने...
नार्थ स्कूल मेरिट अवार्ड्स ने सेंट जोजफ्स एकेडमी को दिया नंबर वन स्कूल का खिताब
(देहरादून) सेंट जोजफ्स एकेडमी ने एक बार फिर नंबर-वन स्कूल का खिताब हासिल किया है। नार्थ स्कूल मेरिट अवार्ड्स में उसे देहरादून समेत पूरे प्रदेश के आइसीएसई स्कूलों में पहला स्थान मिला है। प्रधानाचार्य ब्रदर बाबू वर्गीस ने गुरुग्राम में आयोजित समारोह में बेस्ट स्कूल की ट्रॉफी ग्रहण की।
ब्रदर बाबू वर्गीस ने बताया कि स्कूल छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा...



























































