एक किलो चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

0
783

देहरादून,  थाना सहसपुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से अवैध एक किलो सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। उसकी कीमत करीब एक लाख दस हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार दोनों युवक इससे पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।

थाना सहसपुर पुलिस मंगलवार देर रात संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों आदि का चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों आलिम और जाबिर को जस्सोवाला पुल के पास रोककर चेक किया| उनके पास से अवैध चरस बरामद हुई। दोनों को एनडीपीएस एक्ट में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोटर साइकिल का प्रयोग अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में किये जाने के आरोप में सीज कर दिया है। दोनों ने पूछताछ में बातया कि वह मजदूरी करते हैं और नशे के आदी हैं।

दोनों कई बार जेल जा चुके हैं। बाहर से सस्ते दाम पर चरस लाकर विकासनगर, सहसपुर व आसपास में पढ़ने वाले स्टूडेंट आदि को मोटे दाम में बेचते थे। पुलिस का कहना है कि दोनों ने अन्य नशा तस्करों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्त आलिम पुत्र मीरहसन और जाबिर पुत्र मोहमद हनीफ दोनों ​निवासी ग्राम ढाँकी थाना सहसपुर देहरादून के रहने वाले हैं।