केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आये ताजेन्द्र सिंह नेगी

0
624

ऋषिकेश, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी ताजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि केरल में भयावह बाढ़ से हुए जानमाल के भारी नुकसान को देखते हुए अपनी एक महीने का वेतन राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष को देंगे।

केरल में जिस तरह से पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है और पूरा प्रदेश बाढ़ की चपेट हैं, हर कोई यहां के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहा है। लोग हर संभव बाढ़ पीड़ितो की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कोशिश मे उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी ताजेन्द्र सिंह नेगी भी आगे आये।उन्होंने एक महीने का अपना वेतन केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में राज्य के बाढ़ पीड़ितों को दान देने की बात कही है।

बता दें कि ताजेंद्र पहले भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में भी अपनी पूर्ण रूप से सहभागिता दिखाते आ रहे हैं । नेगी ने केरल एवं कुछ दूसरे राज्यों में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील और लोगों से की ताकि बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाई जा सके।