तीसरे दिन भी पानी नहीं ले पाया हेलिकॉप्टर

0
343
हेलीकॉप्टर
कुमाऊं मंडल में आग पर नियंत्रण के लिए उपलब्ध कराया गया वायुसेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी दृश्यता शून्य होने के कारण भीमताल झील से पानी नहीं ले पाया और वापस लौट गया। यह जानकारी कुमाऊं मंडल में आग पर नियंत्रण के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाओं के प्रयोग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डीएफओ टीआर बीजूलाल ने दी।
उन्होंने बताया कि इस बीच नैनीताल वन प्रभाग में आग पूरी तरह से नियंत्रण में है। मंगलवार को जनपद में 24 स्थानों पर आग लगी थी। इसे बुझा दिया गया। बुधवार को सुबह केवल एक स्थान गेठिया में आग लगी। उसे सुबह ही बुझा लिया गया। उन्होंने आग से अधिक प्रभावित बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में बुधवार को हुई दो दौर की बारिश के बाद आग के बुझ जाने का दावा किया। बीजूलाल ने बताया कि अब आपात स्थिति में ही हेलिकॉप्टर की सेवाएं ली जाएंगी।