हर्षवर्धन ने बनवाया बहन सोनम और रीया के नाम का टैटू 

0
1025
बॉलिवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर खेल के बारे में ट्वीट करते रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी बहनों के प्रति प्यार का इजहार किया है। एक्टर अनिल कपूर के एकलौते बेटे हर्षवर्धन ने अपनी बहनों को खास तोहफा दिया है जिसकी सोशल मीडिया काफी चर्चा हो रही है। हर्षवर्धन ने अपनी दोनों बहनों के नाम का टैटू बनवाया है। यह पहली बार नहीं है जब हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर टैटू दिखाया है। कई हफ्ते पहले उन्होंने टैटू दिखाकर कई लोगों का दिल जीत लिया था। हर्षवर्धन ने सोमवार को ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है। हर्षवर्धन तस्वीर में शर्टलेस है और उनके पीठ पर दोनों बहनों का नाम हिंदी में रीया और सोनम लिखा हुआ है। उन्होंने कैप्शन दिया है ‘वी टेंपर’। उन्होंने फोटो को अपनी दोनों बहनों सोनम कपूर और रीया कपूर को टैग भी किया।
हर्षवर्धन को एक्टिंग के साथ-साथ फुटबॉल खेलने का भी काफी शौक है। हर्षवर्धन ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की म्यूजिकल फिल्म ‘मिर्ज्या’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह विक्रमादित्य मोटवानी की ड्रामा फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में भी दिखाई दिए थे। हर्षवर्धन कपूर भारतीय ओलंपिक शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे। हर्षवर्धन पहली बार पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। फिल्म में अनिल कपूर अभिनव के पिता अपजीत का रोल करेंगे। हर्षवर्धन अनिल कपूर और सुनीता के  सबसे छोटे हैं। उनकी बहन सोनम कपूर अभिनेत्री है और रिया कपूर फैशन डिजाइनर और बॉलीवुड प्रोड्यूसर हैं।