उत्तराखंड विस चुनाव : जनपद हरिद्वार की 11 विस सीटों में से भाजपा को तीन पर मिली जीत

0
334
Re

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के घोषित हुए नतीजों में भाजपा को जनपद की 11 विधानसभा सीटों में से तीन पर ही संतोष करना पड़ा। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस बार चुनावों में यूं तो हर कोई अपनी जीत के दावे करता नजर आ रहा था, किन्तु चुनाव नतीजों से स्थिति स्पष्ट कर दी।

जनपद की विधानसभा 11 सीटों में हरिद्वार शहर सीट से भाजपा उम्मीदवार मदन कौशिक को 54147 मत मिले, जबकि कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को 37910 वोट मिले। ब्रह्मचारी को 15237 वोट से हार का सामना करना पड़ा। हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस की अनुपमा रावत ने भाजपा के स्वामी यतीश्वरानंद को 4472 वोटों से हराया। अनुपमा को 50028 और स्वामी यतीश्वरानंद भाजपा को 45556 वोट मिले। रानीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार आदेश चौहान को 57544 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजबीर चौहान को 43682 मतों से संतोष करना पड़ा। राजबीर को 13862 मतों से हार मिली।

रुड़की से भाजपा के प्रदीप बत्रा को 36986 व कांग्रेस के यशपाल राणा को 34709 मत मिले। ज्वालापुर सीट से कांग्रेस के रवि बहादुर ने जहां 42372 मत प्राप्त किए वहीं भाजपा के सुरेश राठौर को 29029 मत मिले। सुरेश राठौर को 13343वोटों से हार मिली। भगवानपुर से कांग्रेस उम्मीदवार ममता राकेश ने अपने देवर सुबोध राकेश बसपा को 4811 वोटों से हराया। ममता को 44808 मत और सुबोध राकेश को 39997 मत मिले। लक्सर से बसपा उम्मीदवार मो. शहजाद ने 10440 मतों से हराया। शहजाद को 34899 मत व भाजपा के संजय गुप्ता को 24459 मत मिले।

बसपा के मंगलौर से उम्मीदवार सरबत करीम अंसारी को 32567 मत मिले जबकि कांग्रेस उम्मीवार काजी निजामुद्दीन को 31816 मत मिले। काजी को 751 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। झबरेडा से कांग्रेस उम्मीदवार वीरेन्द्र कुमार को 39652 मत मिले, जबकि भाजपा के राजपाल सिंह को 31436 मत प्राप्त हुए। राजपाल को 8216 मतों से हार मिली। उधर पिरान कलियर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार फुरकान अहमद ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के मुनीष सैनी को 15743 मतों से हराया। फुरकान को 43539 और मुनीष सैनी भाजपा को 27796 मत मिले। खानपुर सीट से निर्दलीय उमेश कुमार ने जीत दर्ज की। उन्हें 38768 वोट मिले। उमेश कुमार ने बसपा के रविंद्र सिंह को 6853 वोटों से हराया। रविंद्र को 31915 वोट मिले हैं। भाजपा की उम्मीदवार रानी देवयानी 30834 तीसरे स्थान पर रहीं।