उत्तराखंड में तूफान के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
502
weather alert in state
Weather

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम की अनिश्चितता बनी रहती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आंशिक रूप से आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ हो सकती है। शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली तथा पिथौरागढ़ जिले में विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बारिश गरज चमक के साथ होने की संभावना है। अन्य स्थानों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के आसार हैं। कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा तूफान आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि तूफान की गति 70 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है।उन्होंने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।
बीते मंगलवार से खासकर शाम के वक्त आंधी तूफान के साथ बूंदाबादी के दौर चल रहा है। गुरूवार को भी शाम से देर रात तक तेज हवा के साथ दून में बारिश हुई, जिसके चलते बिजली बाधित रही। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।