पारे में उछाल से लोग बेहाल, अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि के आसार

0
451
​देहरादून,  राजधानी देहरादून सहित प्रदेश भर में गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल है।  देहरादून में पारा 40 डिग्री रिकार्ड किया गया।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, इसके बाद तापमान में गिरावट आने की आसार दिख रहे हैं।
मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि, “मंगलवार शाम से अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।”
उन्होंने बताया कि विशेषकर गढ़वाल मंडल के मैदानी क्षेत्रों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान की संभावना है। इसकी गति 80 किमी तक पहुंच सकती है।