टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने गु्प्तिल

0
911

ऑकलैंड,त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शानदार शतक (105) लगाकर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने रिकार्डों की झड़ी लगा दी। इस शतक के साथ ही गुप्टिल अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गुप्टिल ने 72 टी-20 मैचों में 2083 रन हो गए हैं। गुप्टिल ने इस मामले में पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ा। मैकुलम के 71 मैचों में 2140 रन हैं। इस सूची में भारतीय कप्तान विराट कोहली 1956 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

इसके अलावा गुप्टिल ने इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाया। गुप्टिल ने इस मैच में 54 गेंदों पर 105 रन बनाए। उन्होंने 49 गेंदो पर शतक लगाकर पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के रिकार्ड को तोड़ा। मैक्कुलम ने 50 गेंद पर शतक जड़ा था।

हालांकि टी-20 में सबसे तेज शतक का रिकार्ड संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम है। मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ केवल 35 गेंदों पर शतक लगाया था। वहीं, रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था। इस सूची में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के ही रिचर्ड लेवी हैं। लेवी ने वर्ष 2012 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए हेमिल्‍टन में 45 गेंदों पर शतक जड़ा था।

इसके अलावा गुप्टिल टी-20 क्रिकेट में 2 या उससे ज़्यादा शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। गुप्टिल से पहले कॉलिन मुनरो ने तीन, ब्रेंडन मैकुलम, रोहित शर्मा, क्रिस गेल और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो शतक लगाए हैं।